भीलवाड़ा।
प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच बीजेपी नेता को फीडबैक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के लड़ने की खबर सामने आई है। चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रही बीजेपी टिकटों की रायशुमारी का दौर चल रहा है। सभी नेता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर फीडबैक ले रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के परिवहन मंत्री यूनुस खान रविवार को भीलवाड़ा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं आपस में ही लड़ने लगे।
भीलवाड़ा में टिकट की रायशुमारी के लिए परिवहन मंत्री यूनुस खान भीलवाड़ा पहुंचे। परिवहन मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने दावेदारी कर रहे आजाद शर्मा को रोका तो बहस होने लगी। वहीं कार्यकर्त्ताओ ने आपस में ही धक्का -मुक्की कर पहले दावेदारी के लिए विरोध जताने लग गए।
वहीं टिकट की दावेदारी के लिए आपस मे बीजेपी के कार्यकर्ता लड़ पड़े, साथ ही उम्मीदवार के साथ अंदर जाने में लिए भगदड़ मची। इस दौरान कई बार माहौल गर्म हुआ जो बाद में जाकर शांत हुआ।
बता दें कि जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों सेआए कार्यकर्ताओं का सुबह से ही डेरा लगा हुआ है। वहीं इससे पहले सुबह किसी अज्ञात ने परिवहन मंत्री मुर्दाबाद के पोस्टर चिपका दिए गए, जिससे विवाद हो गया। इस पोस्टरों को बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटाया।





No comments:
Post a Comment