Breaking News
recent

..BJP सांसद रामचरण बोहरा का बड़ा बयान, कहा - 'मेरे क्षेत्र के आठों विधायकों को टिकट मिलना चाहिए',

जयपुर ।

राजस्थान में चुनावी तैयारियां परवान पर हैं। तैयारियों में जुटी पार्टियां प्रदेश के रण में अपना दमखम दिखाने के साथ टिकटों की रणनीति बनाने में जुटी है। हाल ही में बीजेपी की बैठक के बाद करीब सत्तर नामों में सहमति बनने की खबर के बाद भाजपा सांसद रामचरण बोहरा का टिकटों को लेकर बयान आया है।

 

सांसद रामचरण बोहरा ने साफ कह दिया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में आने वाले आठों विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट मिलना चाहिए। भाजपा यहां से फिर चुनाव जीतेगी और राजस्थान में सरकार बनाएगी। बोहरा ने यह बात शनिवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि किसको टिकट मिलना चाहिए या नहीं, लेकिन हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।

 


तिवाड़ी के सामने चुनाव लडऩे को ये बोले बोहरा

बाद में बोहरा से इस मामले में पूछा कि उनके क्षेत्र के सभी विधायकों में घनश्याम तिवाड़ी भी शामिल है तो उन्होंने कहा कि उनका आशय इससे है कि चुनाव में जो भी कमल का फूल लेकर आएगा, वो ही हमारा विधायक है। खुद के सांगानेर से चुनाव लडऩे या टिकट मांगने के सवाल पर बोहरा ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता है और उनके लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरी है। यदि पार्टी कहती है तो वह तिवाड़ी के सामने चुनाव लडऩे को तैयार है। हालांकि उन्होंने टिकट नहीं मांगा है।

 


कोषाध्यक्ष का नाम पूछने पर फंस गए बोहरा

सांसद बोहरा जयपुर में भाजपा परिवार के सदस्यों के घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का अभियान शुरू करने के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को यह अभियान वार्ड 54, 37,46 और 47 में चलाया गया। इसी बीच एक पत्रकार ने पहले तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम पूछा, बोहरा ने उसका जवाब अमित शाह दे दिया। इसके बाद पत्रकार ने उनसे कोषाध्यक्ष का नाम पूछा तो बोहरा हक्के-बक्के रह गए और पास में बैठे अन्य नेताओं की ओर देखने लगे। बात बिगडऩे से पहले एक नेता ने कह दिया कि राजस्थान के चुनाव से जुड़े सवाल ही पूछने का कह दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.