Breaking News
recent

अर्जुन सिंह गौड़ ने छोड़ी BJP, निर्दलीय ही उतरेंगे रण में, प्रदेश की इस सीट पर होगा 'चतुष्कोणीय मुकाबला'

झालावाड़।

चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भाजपा की 170 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नाराज़ नेता-कार्यकर्ताओं के दल बदलने की राजनीति से चुनावों में अलग ही मोड़ आ गया है। हाल ही में कई दिग्गज विधायकों और नेताओं के बागी होने के बाद झालावाड़ से भी बीजेपी के नेता की बागी होने की खबर है।

 

खबर है कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर युवा नेता व पूर्व सरंपच अर्जुन सिंह गौड़ बागी हो गए है। इसी के साथ गौड़ सोमवार को नामांकन भरेंगे। भाजपा नेता व खंडी के पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह गौड़ ने रविवार को पत्रिका को बताया कि वे 1996 से लगातार पार्टी के सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें अब तक कोई मौका नहीं दिया।

 

वहीं गौड़ ने कहा कि पार्टी के लिए इतनी मेहनत करने के बाद भी उन्हें नजर अंदाज किया है। ऐसे में इस बार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़कर दोनों पार्टियों को धूल चटाऊंगा। गांव का हर युवा वर्ग उनके साथ ही।

 

गौड़ सोमवार को बड़ी संख्या में जनसमर्थन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। खानपुर में भाजपा से संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर, कांग्रेस से नया चेहरा सुरेश गुर्जर, निर्दलीय अर्जुन गौड़, आम आदमी से नन्द किशोर शर्मा मैदान में है। अब यहां चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.