एम्बुलेंस में अवैध शराब ले जाते एक गिरफ्तार
आबूरोड. अमीरगढ़ पुलिस ने अमीरगढ़ सीमा चौकी पर एक एम्बुलेंस में अनाधिकृत रूप से शराब गुजरात ले जाने पर एम्बुलेंस जब्त कर करीब ५ लाख की शराब जब्त की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि राजस्थान पासिंग की एक एम्बुलेंस आबूरोड की ओर से गुजरात जा रही थी। इस पर अमीरगढ़ चौकी पर गुजरात पुलिस ने एम्बुलेंस को रूकवाकर जांच की। इस पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।इस पर पुलिस ने एम्बुलेंस में १२८४ बोतल अंग्रेजी शराब (लागत करीब ५.१३ लाख रुपए) बरामद की। राजकीय रेलवे पुलिस ने बरेली भुज एक्सप्रेस में लावारिस अवस्था में बैग में तीस बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने हैड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल राजेंद्रसिंह व आसूराम ने रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान ट्रेन बरेली भुज एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक बैग में ३० बोतल अंग्रेजी शराब बिना लाइसेंस व परमिट के मिली। जिसे जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गुमशुदा बच्ची को परिजनों से मिलवाया
आबूरोड. आरपीएफपुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक गुमशुदा बच्ची को परिजनों से मिलवाया।पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी जयपुर अहमदाबाद के रूकने पर सहायक उपनिरीक्षक हरफुलसिंह को गश्त के दौरान एएसएम कार्यालय ब्रिज के नीचे एक तीन वर्षीय लावारिस बच्ची मिली। जिस े पर ऑन ड्यूटी पाइंट्समैन देवराज की सहायता से बच्ची को थाने लाकर ऑन ड्यूटी महिला आ्रक्षी अनितादेवी मीणा से उद्घोषणा करवाकर बच्ची को लेकर प्लेटफार्म पर यात्रियों से पूछताछकरने पर रनिंग रूम के पास दस-पंद्रह महिला व पुरुषों का दल बैठा हुआ था।जिनकी ओर बच्ची ने इशारा किया। पास जाने व व्यक्ति से पूछने पर उसने स्वयं को उसका पिता होना बताया। नाम पता पूछने पर नटार जिला सिरसा हरियाणा निवासी लीलू पुत्र ओमप्रकाश ओड़ होना बताया। इस पर बच्ची को कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।





No comments:
Post a Comment