Breaking News
recent

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा पर्चा

सूरतगढ़.

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को वार्ड उन्नीस निवासी महावीर तिवाड़ी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सीता शर्मा के समक्ष दाखिल करवाया।

इस मौके पर उनके साथ चार प्रस्तावक भी थे। इसके अलावा जितेन्द्र कांडा व सतपाल मेघवाल की ओर से नामांकन आवेदन लिए गए। अबतक सोलह लोगों ने नामांकन आवेदन लिए हैं। नामांकन के लिए प्रत्याशियों के आगमन की संभावना को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर बेरीकेड्स भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने प्रत्याशियों के आगमन की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के तमाम प्रबंध किए है। अधिकारी और कर्मचारी नामांकन संबंधी कामकाज में जुटे हुए हैं।


खर्च पर रखे पैनी नजर
विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मोहम्मद फैजल हक ने गठित प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक ली। इसमें उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू करवाने, प्रत्याशियों के व्यय पर पैनी नजर रखने के लिए दिशा निर्देश दिए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.