Breaking News
recent

दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, गांव में मचा कोहराम

जैसलमेर/फतेहगढ़.
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखा के राजस्व गांव भाडली में गुरुवार दोपहर को तालाब में पानी भरने गई तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों युवतियां सगी बहनें थी। तीन बहनों के डूबने की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया।

तालाब में पानी भरने गई दुर्गाकंवर (21), पूजा कंवर (20) व कंचन कंवर (18 ) पुत्री अर्जुनसिंह राणा राजपूत निवासी भाडली के डूबने से मौत हो गई। युवतियों के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया है। ग्रामीणों की सूचना पर झिनझिनयाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक तालाब में पानी भरते समय एक बहन पानी में डूबने लगी, इस पर दूसरी और तीसरी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। वे उसे बचाने में तो सफल नहीं हो पाई और खुद भी डूब गई। इस दौरान किसी ग्रामीण ने हादसे की सूचना युवतियों के परिजनों और ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तालाब से तीनों युवतियों के शव बहार निकाले।

एक साथ तीन युवतियों के तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी सुमन सोनल पुलिस उपाधीक्षक गोपाललाल शर्मा व झिनझिनयाली थानाधिकारी अरविंद चारण घटना स्थल पहुंचे। युवतियों के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने की मांग पर बिना पोस्टमार्टम किए तीनों युवतियों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। अर्जुनसिंह के पांच लड़कियां व दो लडक़े थे। जिनमें से तीन लड़कियों की मौत हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.