सरदारशहर.
भानीपुरा थाने के गांव लूणासर गांव की रोही में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन टूटने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में काम कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कस्बे के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू की तो किसानों ने मुआवजे की मांग की। आक्रोश देख पुलिस ने डिस्कॉम अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।निगम के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने शव लिया। सूत्रों के अनुसार पुनूसर निवासी नन्दलाल जाट लूणासर गांव की रोही स्थित खेत में काम कर रहा था कि अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन टूट गई, जिसकी चपेट में आने से नन्दलाल की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने निगम कार्यालय में फोन कर बिजली कटवाई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक परिवार के सदस्य खेती का काम करते हैं तथा उसके तीन लड़के हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव पुनूसर में शोक की लहर दौड़ गई। नन्दलाल के घर कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।
अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार
सादुलपुर. पुलिस के चलाए जा रहे अवैध शराब पकड़ो अभियान के अन्तर्गत एसपी की स्पेशल टीम ने गश्त के दोरान एक मकान में दबिश देकर शराब बरामद की। गाव गोठया बस स्टेण्ड पर दुकान में सरेआम अवैध शराब बेचते आरोपी से अवैध हरियाण निर्मित अग्रेजी शराब जब्त की है। थाना अधिकारी महेंद्रदत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर गोठया बस स्टेण्ड पर दबिश दी। वहां सरेआम बस स्टेण्ड पर दुकान में अवैध शराब बेचते आरोपी नरेन्द्र मेघवाल मिला। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि समुन्द्रसिंह उसे शराब सप्लाई देता है जिसे वह बेचता है। इस जानकारी पर समुन्द्र सिंह की ओर से किराये पर लिए गए एक मकान पर दबिश दी गई। मकान की तलाशी ली तो वहां से चार कार्टन अग्रेजी शराब व तीन कर्टून बीयर के बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अवसर पर थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह अभियान बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी की ओर चलाया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment