सौ वर्ष पुराने रेलवे स्टेशन भूमि का पेच; निस्तारण के बने आसार
डबली राठान (हनुमानगढ़)- सौ वर्ष पुराने रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार में रेलवे द्वारा चाही गई भूमि का पेच ,भूमि की पैमाईश के बाद निस्तारण होता नजर आ रहा है।
रेलवे द्वारा कस्बे के एक सौ साल से भी अधिक पुराने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए चार नम्बर लाइन के पार द्वितीय प्लेटफार्म का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। रेलवे को वहां भूमि की कमी अखरी । इस सम्बन्ध में उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की तो तीन चार बैठकों के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
बैठक में हुआ निर्णय तो बात बनी
राजस्थान पत्रिका ने इस सम्बन्ध में 13 अक्टूबर को कस्बे के सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों तथा समाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक रेलवे स्टेशन पर आयोजित की। जिसमें रेलवे के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। दोनों ओर के भूमि नक्शा मिलान के बाद भूमि की पैमाईश पर सहमति बनी।
रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में भूमि की पैमाईश की मांग
रेलवे के ए एडीएन हनुमानगढ़ संदीप डागरा ने उप तहसीलदार के नाम एक पत्र लिख रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में चार नम्बर लाइन पर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए द्वितीय प्लेटफार्म बनाने के प्रस्ताव से अवगत करवाया और रेलवे की भूमि पैमाईश कर इसका सत्यापन करने का निवेदन करते हुए निर्धारित भूमि को रेलव की जमाबंदी में इंद्राज करने का भी आग्रह किया , ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए द्वितीय प्लेटफार्म का निर्माण करवाने हेतु मण्डल कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाए ।
राजस्थान पत्रिका ने उठाया था मुदा
ज्ञात रहे की 1 नवम्बर 2017 से यहां दोपहर को बीकानेर एवं बठिंडा जाने वाली पैसेंजर गाडिय़ों का स्थाई ठहराव कर दिया था, उसके लिए रेलवे स्टेशन पर द्वितीय प्लेटफार्म की सुविधा नहीं होने पर यात्रियों को परेशानियों उठानी पड़ रही थी , तथा चार नम्बर लाइन तक जाना भी जोखिम भरा था । राजस्थान पत्रिका ने इस सम्बन्ध में सचित्र समाचार प्रकाशित कर रेलवे प्रशासन को जगाया , समाजिक संगठनों ने ज्ञापन दिए तो रेलवे विभाग जागा।
भूमि पैमाईश के लिए बनाई टीम
उप तहसीलदार कृष्ण राम ढाका ने रेलवे अधिकारियों की मांग पर भूमि पैमाईश एवं सत्यापन के लिए चार पटवारियों की टीम का कुछ रोज पूर्व गठन किया था। टीम प्रभारी आफिस कानूनगो रामरतन भारी ने बताया कि टीम में शामिल पटवारी सुनिता कड़वा, सुभाष शर्मा, दीपक गुप्ता व बलदेव सिंह रिणवा ने रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में चार नम्बर लाइन के पास चक 14 एस टी जी डबली वास कुतुब में रेलवे भूमि की पैमाईश का कार्य जरीब लगा कर किया है।
कुतुब वास सरपंच प्रतिनिधि गुरजंट सिंह चोटिया ने बताया कि इस कार्य में ग्रामीण लालचंद प्रजापत, राणा सिंह ,राज सिंह चोटिया, गुरतेज सिंह, रामचंद्र बारुपाल,व पंचायत समिति सदस्य छगन सोनी आदि ने भी मोके पर रह कर पैमाईश में सहयोग कर निशान देही करवाई।
ज्ञात रहे कि रेलवे विभाग ने सात माह पूर्व आदेश कर , रेलवे अधिकारियों को सूचित किया कि डबली राठान के रेलवे स्टेशन पर एक नम्बर प्लेटफार्म की लम्बाई व उंचाई ,चार नम्बर लाइन के पास द्वितीय प्लेटफार्म का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है ,द्वितीय प्लेटफार्म निर्माण के बाद आर पार के लिए फुट ब्रिज का निर्माण होना भी तय है।





No comments:
Post a Comment