Breaking News
recent

चुनाव प्रचार से लौटे युवक पर नकाबपोशों ने की फायरिंग

लालसोट. शहर के सवाई माधोपुर रोड पर बुधवार को दो कारों में सवार होकर आए सात-आठ नकाबपोशों ने एक युवक पर फायरिंग की, तो उसने पड़ौसी के मकान में घुस कर जान बचाई। नकाबपोशों ने मकान में भी हवाई फायरिंग कर तोड़ फोड़ की। इसमें मकान मालिक का पुत्र घायल हो गया।

 


लालसोट पुलिस के अनुसार अजय टुंडिला ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से वापस अपने मकान पर लौट आया था। इसी दौरान दो कारों में सवार होकर आए करीब सात - आठ नकाबपोश बदमाशों को उसने देखा। उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ तो वह भाग कर अशोक विहार कॉलोनी निवासी पड़ौसी सत्यनारायण गुप्ता के मकान में घुस गया। नकाबपोश पड़ौसी के मकान में आ गए और वहां तोडफ़ोड़ करते हुए दो बार हवाई फायर की।

 


मकान मालिक के पुत्र को भी घायल किया


एक कमरे में टीवी देख रहे मकान मालिक के पुत्र शुभम् को भी गंभीर रूप से घायल कर हमलावर मौके से भाग छूटे। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कोटा मेगा हाइवे जाम कर दिया। बाद में समझाइस पर जाम खोला गया। वहीं घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे लालसोट एसएचओ गणपत राम चौधरी भी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने दो बुलेट भी बरामद किए। इस दौरान सत्यनारायण गुप्ता, ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल समेत कई जनों ने पुलिस कर्मियों को भी जम कर खरी-खोटी सुनाई।

 

 

हमलावरों की तलाश जारी


अजय टुंडिला ने रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट दर्ज कर नकाबपोशों की तलाशी शुरू कर दी है। एक होटल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की तलाश की जा रही है। सीईओ ने बताया कि पीडि़त भी कोई बात नहीं बता रहा है कि आखिर नकाबपोश उस पर हमला क्यों कर रह रहे थे।
मनराज मीना, सीओ लालसोट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.