चूरू.
चुनाव नजदीक हैं। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं मतदाताओं को भी विशेष तैयारी करनी है। ये तैयारी मतदान की है। मतदाता वोट डालaने अवश्य जाएं, सोच समझकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। लोकतंत्र में बेहतर सरकार बनाने के लिए एक-एक वोट कीमती होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। मतदाता पसंद का व्यक्ति चुने। इसी उद्देश्य को लेकर राजस्थान पत्रिका की जयपुर से शुरू हुई जागो जनमत यात्रा मंगलवार को सादुलपुर, तारानगर और सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रों मे पहुंचकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगी। सादुलपुर में सुबह ११ बजे मोहता पब्लिक स्कूल, तारानगर में कंदोई गेस्ट हाउस में दोपहर दो बजे, सरदाशहर में शाम साढ़े चार बजे गणेश घाट के पास जनमत यात्रा संवाद, मतदान के प्रति उत्साहित रहने और सही को चुनने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाएगी। बुधवार को यात्रा रतनगढ़, सुजानगढ़ में प्रवेश करेगी।
नेताजी चुनाव जीतने तक सीमित रहे, विकास पर नहीं दिया ध्यान
सरदारशहर विधानसभा
सरदारशहर. चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रत्याशी एक बार फिर नए वादों के साथ जनता के बीच हैं। लेकिन जनता पिछले पांच में किए वादों का पूरा होने का इंतजार कर रही है। न सत्ता पक्षा ने इस पर ध्यान दिया और न ही वर्तमान विधायक की ओर से समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई प्रयास किए। वर्तमान विधायक भंवरलाल शर्मा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गौरव पथ, सड़कों का निर्माण तो करवाया है। विद्यालय क्रमोन्नत हुए हैं।कई महत्वपूर्ण कार्य ऐसे हैं जो आज तक पूरा नहीं हो पाए हैं।
वादे,जो आज भी अधूरे
- मुख्य राजकीय अस्पताल में 210 गांवों के मरीज आते हंै। सुविधाओं का अभाव है।
- राजकीय बालिका महाविद्यालय नहीं है।
- ट्रोमा सेंटर का अभाव है
- पानी निकास की सुविधा नहीं
- किसानों को नहर के पानी का इंतजार
- सौ बेड के अस्पताल की जरूरत
सादुलपुर विधानसभा
सादुलपुर. क्षेत्र पर कब्जा जमाने को लेकर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के नेता एक बार फिर जनता के बीच हंै। लेकिन पिछले पांच साल के विकास कार्यों पर नजर डालें तो कई कार्य ऐसे हैं जो आज भी पूरे नहीं हो पाए हैं। इस क्षेत्र ने सांसद दिया, राज में भी भागीदारी भी निभाई लेकिन जिस गति के साथ विकास होना चाहिए था। वो कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। यहां बसपा से विधायक मनोज न्यांगली है। सत्तारूढ़ दल का सहयोग नहीं मिल पाने के कारण विकास के सोपान नहीं छू पाए। विपक्ष ने भी बेहतर भूमिका नहीं निभाई।
वादे, जो आज भी अधूरे
- ट्रोमा सेंटर का अभाव
- सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों के पद रिक्त
- सोनोग्राफी एवं सीटी स्केन जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं
- राजकीय कॉलेज के लिए भवन का अभाव
- सरकारी बालिका महाविद्यालय का अभाव
- सिंचाई के लिए सिधमुख नहर का अधूरा निर्माण
- ड्रेनेज योजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया
नेताजी कब पूरा होगा कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का कार्य
तारानगर विधानसभा
तारानगर. चुनावी रणभेरी बजने के साथ ही नेताओं की दौड़ धूप तेज हो गई है। नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जनता तक पहुंच बनाने के लिए घर-घर दस्तक भी दे दी है। लेकिन पिछले पांच साल के दौरान जो वादे किए थे। उनमें से कई ऐसे हैं जो आज भी धरातल पर मूर्त रूप लेने का इंतजार कर रहे हैं। तारानगर में भाजपा के विधायक जयनारायण पूनिया है। प्रदेश में सरकार भी इनकी है। लेकिन किसानों को आज तक सिंचाई का पानी नहीं मिल पाया।
वादे, जो आज भी अधूरे
- राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक सहित अनेक चिकित्सकों का अभाव
- सोनोलोजिस्ट की सुविधा का अभाव
- ऑपरेशन थियेटर को शुरू होन का इंतजार
- राजकीय महिला महाविद्यालय में स्टाफ की कमी - महाविद्यालय को भवन का इंतजार





No comments:
Post a Comment