Breaking News
recent

सांसद हरीश मीना के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता.. हमारे पास किरोड़ीलाल हैं...

कोटा. दौसा से सांसद हरीश मीना के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा बुधवार को हाड़ौती में भी दिनभर रही। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेताओं ने कहा, भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया, इसलिए वहां घुटन होने लगी है। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा, हरीश मीना के जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हाड़ौती की पीपल्दा, मनोहरथाना सहित कई सीटों पर मीना समाज के काफी मतदाता हैं। इसलिए दोनों दलों में इस राजनीतिक घटनाक्रम की खासी चर्चा है।
भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है संपत्ति...

इस सम्बंध में भाजपा शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने कहा, दौसा सांसद हरीश मीना के कांग्रेस में जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़़ेगा। रही मीना नेता की बात तो हमारे पास डॉ. किरोड़ीलाल मीना है, जो पूरी तरह भाजपा की विचारधारा के हैं। हरीश मीना पार्टी छोड़कर क्यों चले गए ये तो वो ही जाने, लेकिन भाजपा के पास अच्छे नेता हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने कहा, हरीश मीना के भाजपा छोडऩे से हाड़ौती में कोई असर नहीं पड़ेगा। यहां के मीना समाज के मतदाताओं में हरीश मीना का कोई आधार कभी नहीं रहा।

विद्याशंकर नन्दवाना का दो सूचियों में भी नहीं नाम, फिर टिकट को लेकर यह बोले...

कांग्रेस के पक्ष में अच्छा संदेश गया
कोटा से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता रामनारायण मीना ने कहा, हरीश मीना का परिवार मूल रूप से कांग्रेस विचारधारा का है। उनके कांग्रेस में आने से अच्छा संदेश जाएगा। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।

भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो रहा है, इसलिए कई भाजपा नेताओं को पार्टी से मोहभंग हो गया। उनके यह बात समझ में आ गई है कि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस के मोहनभागवत के आलावा किसी और की नहीं चलती। हाड़ौती में हरीश मीना के पार्टी में आने से कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक संदेश गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.