Breaking News
recent

होटल का ताला तोड़कर हजारों का माल पार

बांदीकुई. अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर स्थित एक होटल का ताला तोड़कर चोर सोमवार रात लाखों रुपए का सामान पार कर ले गए। घटना का पता संचालक को सुबह होटल पहुंचने पर लगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को धनतेेरस होने के कारण बडग़ूजर होटल संचालक और अन्य कार्मिक घर चले गए। रात को अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर 4 बैटरी, इन्वर्टर, 15 कुर्सी, पंखे, फ्रिज एवं कूकर चुरा ले गए।

 


इसकेे अलावा होटल में रखा अन्य सामान भी बिखेर गए। सूचना पर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या मेंं लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हर कोई चोरी की घटना को लेकर नाराजगी जताता दिखाई दिया। खास बात यह है कि हाईवे पर पुलिस चौकी व पह्यट्रोलिंग के जवान गश्त करते हैं और रातभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में चोरी की घटना पुलिस गश्त को धता बता ही है।

 

 

दुकान से हजारों का माल चोरी


सैंथल. पुलिस थाना इलाके के बासड़ी बायपास चौराहे पर सोमवार रात एक दुकान से हजारों रुपए का माल चोरी हो गया। पीडि़त रामकेश प्रजापत ने बताया कि सोमवार देर शाम रात दुकान बन्द करके गया था। मंगलवार को सुबह दुकान खोलने गया तो दुकान के बाहर रखा गाडिय़ों की सर्विस करने की मशीन, कम्प्रेशर, पाइप सहित अन्य सामान नहीं मिला। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इन दिनों में चोरी हो गई थी, जिसका आज तक सुराग नहीं लगा है। पीडि़त ने सैंथल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 

 

आईटीआई को बनाया चोरों ने निशाना, लाखों रुपए के उपकरण पार


दौसा ग्रामीण. आगरा रोड स्थित एक निजी आईटीआई में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए रखे उपकरण चोरी हो गए। घटना का पता निदेशक को सोमवार को लेब की साफ-सफाई करवाने के लिए जाने पर लगा। इस संबंध में आईटीआई निदेशक सुभाषचन्द्र शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार जगदीशप्रसाद बोहरा आईटीआई में से चोर विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए सिंगल फेज की 5 मोटर, दो थ्री फेज के जनरेटर एवं मोटर, एक थ्री फेज मोटर, एसी एवं डीसी जनरेटर चोरी करकर ले गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.