Breaking News
recent

मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का नामांकन हुआ खारिज, इन पांच प्रत्याशियों के नामांकन भी हुए रद्द, ये रही वजह

झालावाड़।

प्रदेश पूरी तरह से चुनावी माहौल में रंग चुका है। प्रत्याशियों के नामों की सूची के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। वहीं झालावाड़ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा पूरी हुई।

 

इस दौरान झालावाड़ से मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्र सिंह का नामांकन ख़ारिज हो गया। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चित्रा कंवर के आवेदन पत्र में कांग्रेस पार्टी का सिम्बल नहीं होने से उनका नामांकन ख़ारिज कर दिया। वहीं झालावाड़ से प्रत्याशी सम्पत बाई का नामांकन फार्म भी ख़ारिज हो गया। सम्पत बाई के नामांकन पत्र में आम आदमी पार्टी का सिम्बल नहीं होने व शुल्क की रसीद संलग्न नहीं होने से खारिज किया गया।

 

खानपुर विधानसभा क्षेत्र से कविता का नामांकन भी कांग्रेस पार्टी का सिम्बल नही होने के कारण विभाग ने ख़ारिज कर दिया। मनोहरथाना विधानसभा से भाजपा की डमी प्रत्याशी घनश्याम दास भंडारी का भी सिम्बल नहीं होने से खारिज कर दिया गया। डग विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मंगलेश शर्मा के पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने से फार्म रिजेक्ट किया गया है।

 

बता दें की बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मानवेन्द्र सिंह ने झालरापाटन से नामांकन दाखिल किया था, इस दौरान मानवेंद्र के साथ पत्नी चित्रा सिंह ने भी डमी नामांकन दाखिल किया था। वहीं मंगलवार को नामांकन जांच में कांग्रेस का सिंबल नहीं होने से उनका नामांकन ख़ारिज कर दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.