Breaking News
recent

दीपावली पर कितना होगा शोर, नापेगी मशीन


ध्वनि और वायु प्रदूषण पर बोर्ड की पहल

सीकर. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपावली से पहले एवं दिपावली के दिन ध्वनि प्रदूषण की जांच करेगा। ध्वनि प्रदूषण को नापने के लिए बोर्ड ने दीपावली से पहले एक नवंबर को आवासीय क्षेत्र शिवसिंहपुरा में ध्वनि लेवल मीटर लगा दिया है। कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि मीटर गुरुवार शाम छह से रात १२ बजे तक चला। इसके बाद दीपावली के दिन सात नवंबर को मीटर लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मनुष्य की श्रवण क्षमता 80 डेसिबल होती है। इससे ज्यादा की आवाज मनुष्य बर्दाश्त नहीं कर सकता है। ध्वनि प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। शोरगुल के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अभी तक मशीन लगाने की जगह तय नहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहर में ध्वनि व वायु प्रदूषण की जांच मशीन लगाने की जगह आज दिन तक तय नहीं कर पाया है। विभाग के अनुसार एक माह पहले मुख्यालय शहर के तीन सेंटर मारू स्कूल, बीएसएनएल कार्यालय, यातायात पुलिसथाना को चयनित कर भेजा गया हैं। इनमें से शहर में एक सेंटर तय होना है। अनुमति मिलते ही मशीन स्थापित कर दी जाएगी।
त्योहार पर रोडवेज भी करेगा कमाई
सीकर. दीपावली पर लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए यात्री भार के अनुसार रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दीपावली को देखते हुए रोडवेज डिपो में यात्री भार में इजाफा हुआ है। वहीं बस डिपो प्लेटफार्म पर आने वाली बसों की संख्या भी बढ़ी है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाली बसों में अग्रिम बुकिंग करवाने की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। बसों में ब्रेकडाउन की समस्या से बचने के लिए देर रात तक वर्कशॉप में वाहनों की मेंटीनेंस की जा रही है। गौरतलब है कि सीकर डिपो की ओर से यह व्यवस्था दो नवम्बर से १२ नवम्बर तक की जाएगी।
चार स्थानों पर लगेंगे चैकपोस्ट
सीकर डिपो से जाने वाले सभी मार्गों पर चैकपोस्ट व अतिरिक्त फ्लाइंग लगाने के व्यवस्था की है। सीकर डिपो की ओर से रघुनाथगढ़, फागलवा, दूजोद, दूधवालों का बास में चैकपोस्ट लगाई है। इन चैकपोस्ट पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए चालक व परिचालकों को पाबंद कर दिया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए चालक व परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.