Breaking News
recent

अन्नकूट प्रसादी के लिए लगी पंगत

करौली. शिव भक्त मण्डल की ओर से मदनमोहनजी मंदिर में आयोजित भागवत कथा का शुक्रवार हवन आहुति के साथ समापन हुआ। इस मौके पर विशाल भण्डारा गौशाला में आयोजित किया गया, इसमें अनेक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कथा व्यास शिवनारायण शास्त्री ने पूर्णाहुति कराई। भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसादी पाई। लोग जयकारे लगाते हुए प्रसादी के लिए पहुंचे।
नादौती. जगदीश धाम कैमरी में शिवभक्त मंडल अधैत कैमरी के तत्वावधान में प्राचीन महादेव मंदिर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक अतर सिंह अधैत पटवारी ने बताया कि कैमरी परिक्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अन्नकूट में प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के भूपेन्द्र खटाना ने अन्नकूट आयोजन की परम्परा के बारे में बताया। इस दौरान आयोजक समिति के रजन पटेल, विशन पटेल, सुग्रीव सरपंच, अतर सिंह पटवारी, नरेश बिचपुरी, सुमरन अधैत आदि मौजूद रहे।
गुढ़ाचन्द्रजी. मुहाना मोड़ स्थित ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को अन्नकूट का आयोजन किया गया। प्रसादी पाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर स्वामी राजेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ।
अन्नकूट कल
सपोटरा. यहां नई अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अन्नकूट का आयोजन होगा। युवा अग्रवाल संगठन के महामंत्री अतुल चौधरी ने बताया कि अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में अन्नकूट का आयोजन होगा।
हिण्डौनसिटी. ताली गांव के पास दुर्गम डांग में स्थित तपो भूमि धु्रवघटा पर शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव हुआ। इसमें क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी जीमी। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। अन्नकूट महोत्सव को लेकर सुबह से ही डांग व हिण्डौन क्षेत्र से श्रद्धालुओं का ध्रुवघटा पहुंचा शुरू हो गया। दोपहर में चट्टानों में बनी शिव प्रतिमा का अन्नकूट भोग लगा का लोगों को प्रसादी जीमन कराया गया। इस दौरान संत हरेन्द्रानंद सस्वती ने सत्संग कर प्रवचन किए। संत के शिष्य बहादुरसिंह ताली ने बताया कि दोपहर बाद से शुरू हुआ प्रसादी वितरण का दौरान शाम तक चला। प्रसादी पाने के बाद महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया। इसी प्रकार जाट की सराय स्थित भुमिया बाबा के मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हुआ। दोपहर में भुमिया बाबा सहित अन्य देव प्रतिमाओं की अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया गया। पार्षद बलवंत सिंह ने बताया कि शाम तक प्रसादी पाई।
खेडलीगुर्जर. समीप के कस्बा महूखास में नेवरी वाले बाबा के सानिध्य में अन्नकूट कार्यक्रम हुआ। जिसमें कढ़़ी,बाजरा, चावल एवं सब्जी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। दोपहर बाद लोगों ने पंगत लगा कर प्रसादी जीमन कराया गया।
फैलीकापुरा(हिण्डौनसिटी). समीप के गांव खेडाजमालपुर स्थित निजी संस्थान में अन्नकूट का आयोजन हुआ। जिसमें कढ़ी-बाजरे की प्रसादी के साथ का वितरण किया गया।आयोजन समिति के देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से कार्तिक पूर्णिमा पर हुए अन्नकूट उत्सव में लोगों ने पंगत में बैठकर
प्रसादी पायी।
श्रीमहावीरजी. समीप के गांव बनवारीपुर के पोखर वाले हनुमान जी पर शुक्रवार को अन्नकूट आयोजित हुआ। इसमें हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन समिति के राधा मोहन शर्मा ने बताया कि अन्नकूट आयोजन में सुबह ग्रामीणों ने अन्नकूट सामग्री का संकलन
कर प्रसादी बनाने में सहयोग किया। महिला, पुरुष व बच्चों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर बनी पटेल, देवी सिंह पटेल, रमनलाल शर्मा,घनश्याम शर्मा, हरी प्रसाद सहित सभी ग्रामीण
ह्यउपस्थित रहे।
अन्नकूट आज
निसूरा. तिघरिया गांव के बालाजी महाराज के मंदिर पर शनिवार को अन्नकूट महोत्सव प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।इस दौरान मंदिर में कढ़ी ,बाजरा, चावल व मिश्रित सब्जी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
(निज संवाददाता)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.