Breaking News
recent

छह माह में सौ से अधिक चोरी की वारदातें रोकी, अब यात्रियों को खिलाते है खाना

रायसिंहनगर.

कस्बे के गगनदीपसिंह की दिनचर्या अन्य लोगों से कुछ अलग है। युवक हर रोज लोगों को स्टेशन पर उस समय दिखाई देता है जब कोई ट्रेन आती है। जैसे ही ट्रेन का समय होता है, वह स्टेशन पर पहुंच जाता है और जेबकतरों को तलाशना शुरू कर देता है। लगभग हर दूसरे तीसरे दिन जेब कतरों को पकड़ लेता है तथा पुलिस को सौंप देता है।

कुछ ही समय पर गगनदीप ने ही रेलवे स्टेशन से यात्रियों का सामान चुराने के लिए सक्रिय महिलाओं के एक समूह को पकड़ा था। अब तक रेलवे स्टेशन पर पिछले छह माह में ही सौ से अधिक मामलों में यात्रियों का सामान चोरों की चपेट में आने से तो बचा ही चुका है, बल्कि अनेकों चोरों को भी पुलिस के हवाले कर चुका है।

कई बार उसकी लाख कोशिशों के बाद भी किसी यात्री का सामान चोरी हो जाता है तो वह खुद की जेब से ऐसी घटनाओं के शिकार हुए यात्रियों की मदद करता है। अपने इस काम के साथ ही वह यात्रियों को पानी पिलाने का काम भी बखूबी करता है। नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों की सेवा में लगे युवकों के साथ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था में भी आगे रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.