Breaking News
recent

इन्होंने आपस में कर लिया अजमेर का बंटवारा, कामकाज करें तो दिखेगी परफॉरमेंस

अजमेर.

अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त ने प्राधिकरण में कार्यरत तकनीकी अधिकारियों को नए सिरे से कार्यक्षत्र आवंटित कर दिए हैं। इसे प्रशासनिक कार्यव्यवस्था का नाम दिया गया है। अधीक्षण अभियंता नरेन्द्र अजमेरा को अजमेर उत्तर एवं पुष्कर, अधीक्षण अभियंता इंदर चंद खंडेलवाल को अजमेर जोन दक्षिण्, किशनगढ़ जोन, वेबसाइट, कम्प्यूटर विभाग के प्रभारी एंव पूल/ स्टोर प्रभारी बनाया गया है।

एक्सईएन, एईएन व जेईएन को भी जोनवार कार्य आवंटित किया गया है। एक्सईएन पुष्कर व किशनगढ़ को एक दूसरे के लिंक अधिकारी बनाए गए हैं। इसी तरह एईएन उत्तर-दक्षिण एक दूसरे को लिंक अधिकारी होंगे। एडीए आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर सचिव हेमंत स्वरूप माथुर ने कार्य विभाजन आदेश जारी किए हैं।

उत्तर जोन :
इसका जिम्मा एक्सईएन नरसिंह चौधरी को दिया गया है। चौधरी के साथ एईएन राजेन्द्र कुड़ी और जेईएन अंशुल एरन, संदीप गुप्ता तथा अमित बजाज को लगाया गया है। अंशुल एरन को माकड़वाली ग्राम से बीकानेर मिष्ठान से गौरवपथ, बजरंगगढ़ से फव्वारा चौराहे से ऋषि घाटी तथा महाराणा प्रताप स्मारक तक के बीच का क्षेत्र। विजय राजे सिंधिया नगर योजना, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार योजना तथा वैशाली नगर योजना का जिम्मा दिया गया है। संदीप गुप्ता को सीआरपीएफ ब्रिज से बस स्टैंड से आगरा गेट से बजरंगगढ़ सर्किल से गौरवपथ, बीकानेर मिष्ठान से माकड़वाली ग्राम के बीच का क्षेत्र। पंचशील नगर योजना, गणेश गुवाड़ी छतरी योजना एवं पंचशील ई-ब्लॉक। अमित बजान को हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार को छोड़ते हुए पुष्कर रोड से फव्वारा सर्किल से स्टेशन रेाड, मार्टिंनडल ब्रिज से ट्राम्बे वे स्टेशन तक के बीच का क्षेत्र। हरिभाऊ उपाध्याय-मुख्य ए,बी व सी ब्लॉक, बी.के.कॉल नगर, कोटड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर योजना।

दक्षिण जोन :
इसका जिम्मा अधिशाषी अभियंता अनूप टंडन को दिया गया है। टंडन के साथ एईएन ओ.पी. सोलंकी व जेईएन रघुनन्दन सिंह चौहान, राजीव मीणा तथा मनोज कुमार को लगाया गया है। रघुनन्दन को ट्राम्बे वे स्टेशन से मार्टिंडल ब्रिज से ब्यावर रोड रेलवे ट्रैक के बीच का क्षेत्र। चन्द्रवरदाई नगर योजना, बकरा मंडी एंव ट्रांसपोर्ट नगर योजना। राजीव मीणा को ब्यावर रेलवे ट्रैक से मॉर्टिण्डल ब्रिज से नसीराबाद रोड, माखूपुरा तक के बीच का क्षेत्र। डीडी पुरम व अर्जुन लाल सेठी नगर योजना। मनोज कुमार को माखूपुरा से नसीराबाद रोड से मार्टिंडल ब्रिज से स्टेशन रोड से बस स्टैंड से सीआरपीएफ ब्रिज से मदार, जेपी नगर के बीच का क्षेत्र। जेपी नगर एवं खनिज नगर योजना।

पुष्कर जोन :
इसका जिम्मा अधिशाषी अभियंता घनश्याम पंवार को दिया गया गया है। पंवार के साथ एईएन ओम प्रकाश सोलंकी कनिष्ठ अभियंता मनीष मिर्धा, मनोज कुमार, लक्ष्मी नारायण रावत को लगाया गया है। मनोज कुमार को जेएनएनयूआरएम (बीएसयूपी) कार्य,लक्ष्मी नारायण रावत को पुष्कर क्षेत्र एवं सीवरेज से सम्बन्धित कार्य,लोहागल रोड (फोर-लेन) का कार्य एवं एनएलसीपी का कार्य।

किशनगढ़ जोन :
इसका जिम्मा अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा को दिया गया है। शर्मा के साथ एईएन राजेनद्र कुड़ी,जेईएन राजकुमार राजू,अंशुल एरन को लगाया गया है। राजकुमार राजू को किशनगढ़़ क्षेत्र से सम्बन्धित समस्त सिविल कार्य,अफोर्डेबल पॉलिसी,कच्ची बस्ती, मुख्यमंत्री जन आवास एवं प्रधानमंत्री जन आवास योजना से सम्बन्धित क्षेत्र। अंशुल एरन को पृथ्वीराज नगर योजना से सम्बन्धित कार्य।

जेईएन शीला मीणा को तकनीकी सलाहकार एसई,स्टोर से सम्बन्धित कार्य,एडीए कार्यालय एवं आवास गृहों से सम्बन्धित कार्य। संजय मीणा को स्मार्ट सिटी से सम्बन्धित कार्य,राजीव मीणा को अतिक्रमण सम्बन्धी कार्य। एडीए इलेक्ट्रिक सम्बन्धी कार्य एक्सईएन अनूप टंडन को दिया गया है। एईएन दशरथ यादव व जेइएन विजय कुमार का दिया गया है। ओपी सोलंकी को जल व्यवस्था सम्बन्धी कार्य दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.