Breaking News
recent

चुनाव प्रचार करते-करते कांग्रेस के बारे में ये क्‍या बोल गए योगी

नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस

जयपुर।
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि देश का नौजवान सेना को प्राथमिकता देता था, कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से युवाओं का मोहभंग हो गया था, लेकिन राठौड़ युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आमेर विस क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया
जयपुर की आमेर विस क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उपज ही नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार है। कांग्रेस के डीएनए में विकास ही नहीं है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस न तो युवाओं को रोजगार दे पाई और न ही किसानों को फसल का उचित मुआवजा मिल पाया। विकास में बाधक बनी, उस कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर उसे दूर से छूने का प्रयास करोगे तो वो महापाप होगा।

मप्र और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा
उन्होंने दावा कि मप्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। साथ ही मिजोरम में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से कहा कि विकास की प्रक्रिया जोडऩे वाली मौजूदा भाजपा सरकार दूसरी बार सत्ता में आनी चाहिए। जनसभा के दौरान लोग जयश्रीराम, मोदी-योगी के नारे लगाते रहे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। करीब 18 मिनट के भाषण में योगी के निशाने पर कांग्रेस ही रही। मप्र में मुस्लिम मतों को लेकर कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा कि तुम लोगों को अली मुबारक हों, हमारे लिए बजरंगबली काफी हैं।

यूपी में अपराध को खत्म करने का काम योगी ने ही किया - राठौड़
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यूपी में अपराध को खत्म करने का काम योगी ने ही किया है। जनसभा में पहुंचा विशाल जनसमूह इस बात की गवाही दे रहा है कि देश सही रास्ते पर जा रहा है हमें कोई रोक नहीं सकता।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.