Breaking News
recent

घर के बाहर बने चबूतरे से संबोधन, लाभार्थी की रसोई में चाय... सीएम राजे ने कुछ यूं की वोट अपील!

झालावाड़। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जिले के रायपुर कस्बे में स्थित चौथमाता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा शुरु किया। सीएम राजे सीधे चौथमाता पर करीब 12.50 पर पहुंची। और यहां पूजा अर्चना जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरूआत की। सीएम वसुन्धरा राजे मंदिर के पास में उज्ज्वला योजना के दो लाभार्थियों के घर गई उनसे योजना के बारे में बात की। इस दौरान सीएम राजे नन्दलाल राठौर के घर पहुंची और उज्ज्वला योजना के बारे में महिलाओं से बात की। सीएम ने उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए गैस कनेक्शन पर बनी चाय भी पी, और परिवार के साथ सीएम राजे व सांसद दुष्यंतसिंह ने फोटो खिंचवाई।


इसके बाद राठौर की बेटी भारती राठौर को सरकार की योजना के तहत अच्छे अंक लाने पर लेपटॉप, स्कूटी व गार्गी पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। चबूतरी पर ही किया लोगों को संबोधित- राठौर के घर चाल पीने के बाद घर के बाहर बनी चबूतरी पर ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज में हैलीकाप्टर से आई तो कोलाना हवाई पट्टी पर तीन-तीन प्लेन खड़े नजर आए। आप के यहां पित्ती ग्रुप की फैक्ट्री लगी है, उसमें लोगों को रोजगार मिल रहा है। अब पित्ती ग्रुप वाले ओमान में भी ऐसी ही फैक्ट्री लगा रहे है। वहां के लोग यहां नौकरी करने आएंगे, यहां के युवा वहां नौकरी करने जाएंगे। इसके अलावा एक फैक्ट्री ओर अकलेरा में लगने जा रही है, इससे भी कई लोगों को रोजगार मिलेगा।


राजे ने लोगों के घरों के दरवाजे पर भाजपा के स्टीकर भी चिपकाए। इस दौरान सीएम राजे का कई लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां से सीएम राजे कार में सवार होकर रायपुर के मुख्य बाजार में संपर्क करते हुए बरडी बालाजी मंदिर पर पहुंची, जहां बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होने ढोक लगाई। इसके बाद सीधे नवशक्ति बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची। सम्मेलन में उन्होने रायपुर मंडल के 51 बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.