बसवा. कस्बे में रेलवे स्टेशन के प्लेटर्फाम नंबर देा पर फुटओवरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का इस और कोई ध्यान नहीं है। स्टेशन पर अलवर-बांदीकुई दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्लेटफॉर्म एक से दो पर आने जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए संवेदक ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे खोद लोहे के सरिए लगा रखे हैं, लेकिन कार्य चलने का कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा रखा। यहां से रोजाना मोतीवाड़ा, नीमला, राजपुर, सकट व कस्बे की ढाणियों के सैकडो लोग यात्रा करते है। रात को करीब दस बजे ट्रेन से उतरकर यात्री घरों को जाते हैं। प्लेटफार्म नंबर दो पर लाइटे भी नहीं जलती। इस कारण पूरे प्लेटफार्म पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में लोगों को गड्ढों के कारण भय के साएं में प्लेटफार्म पार करना पड़ता है।
गौरव पथ की गुणवत्ता जांचने पहुंचे अधिकारी
गुढ़ाकटला. कस्बे में गौरव पथ निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को अधीक्षक अभियन्ता (गुणवत्ता) एसएन. सावरिया, सहायक अभियन्ता मोतीलाल मीना ने मौके पर पहुचं निर्माण कार्य की जांच की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से निर्माण सामग्री के सैम्पल लिए गए। ग्रामीणों ने गौरव पथ निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा बरती गई अनियमितता एवं घटिया निर्माण को दिखाया। साथ ही ग्रामीणों ने नाली निर्माण में लेवल नहीं करने, घटिया टाइल्स, जलभराव जगह छोडऩे एवं अन्य अनियमितता सम्बंधित शिकायतें की।
आबकारी सीआई ने ठेका संचालकों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
महुवा ग्रामीण. विधानसभा चुनावों को देखते हुए रजिस्टरीकरण एवं उपखण्ड अधिकारी की कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग भी सावचेत हो गया। आबकारी विभाग के सीआई ने शुक्रवार को महुवा व रसीदपुर ठेका संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
आबकारी सीआई लोकेश यादव ने बताया कि महुवा में शराब ठेका लाइसेंस धारक सावित्री जायसवाल की भरतपुर रोड स्थित दुकान निरीक्षण के दौरान आठ बजे बाद भी खुली हुई मिली। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। साथ ही सड़क पर ठेके को इंगित करता हुआ बोर्ड लगा रखा था जो कि हाईकोर्ट निदेर्शो के खिलाफ नियमों का उल्लघंन है व आचार संहिता का भी उल्लघंन है।
इसी प्रकार रसीदपुर शराब ठेका भी आठ बजे बाद खुला मिला। जिसके लाइसेंस धारक कैलाशी देवी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर विगत रात्रि आचार संहिता की पालना में लगी टीम को मंडावर सायपुर पाखर रोड वाला ठेका खुला हुआ मिला था, जिसे लेकर भी लाईसेंसी सुपिता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों का दौरा कर उनके बाहर लगे बोर्ड हटवा दिए गए है एवं सभी का निरीक्षण कर रात्रि आठ बजे बाद दुकानें नहीं खोलने के कडे दिशा-निर्देश दिए गए है। आबकारी सीआई ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों शराब ठेको पर जाकर स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने, एमआरपी से अधिक शराब की बिक्री, ओवरटाईम सहित अन्य मामलों के छ: मुकदमें दर्ज किए है और विगत दो माह में लगभग 26 मामले दर्ज कर चुके हंै। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाकर निगरानी की जाएगी और आचार संहिता की हर हाल में पालना करवाई जाएगी।





No comments:
Post a Comment