Breaking News
recent

पांच साल में दोगुनी हुई संपत्ति

गंगापुरसिटी. विधानसभा क्षेत्र से इस बार फिर भाजपा के टिकट पर वर्तमान निवर्तमान विधायक मान सिंह गुर्जर ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास लगभग 94 लाख 81 हजार 306 रुपए की संपत्ति है। जो कि पिछले 5 साल में दो गुना अधिक है।


मान सिंह गुर्जर, 53 साल
विधानसभा क्षेत्र: गंगापुरसिटी
शिक्षा: एमए पेशा: कृषि
कुल संपत्ति: 94 लाख 81 हजार
स्वयं के नाम बैंक व नकदी 6 लाख 74 हजार 549 रुपए हैं। वहीं 71 लाख की चल संपत्ति, पत्नी की 12 लाख 76 हजार 757 रुपए की नकदी-बैंक जमा हैं। पत्नी की चल-अचल संपत्ति 4 लाख की है। कुल 94 लाख 81 हजार 306 रुपए की संपत्ति है।


2013 में स्वयं अर्जित कुल संपत्ति 3800000, पत्नी कुल संपत्ति- 2 लाख।
ठ्वर्ष 2008 में पति-पत्नी की नकदी एवं चल-अचल संपत्ति 32 लाख 19 हजार।

आई टकराव की नौबत
निर्दलीय प्रत्याशी रामकेश मीना नामांकन दाखिल करने के लिए मिनी सचिवालय गए हुए थे, जबकि समर्थक बाहर जमा थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मानसिंह गुर्जर भी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो दोनों के समर्थकों की ओर से नारेबाजी शुरू कर दी गई। इससे टकराव की नौबत बन गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.