श्रीगंगानगर.
विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार प्रहलाद टाक का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता अच्छा प्रशासन देना रहेगा। उनका कहना है कि यदि इलाके में समस्या है तो उसका निस्तारण करवाने की जिम्मेदारी भी ली जाएगी।
इसके साथ ही प्रयास किया जाएगा कि रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो, जिससे नशा प्रवृत्ति घटेगी। इसके अलावा एग्रो फूड पार्क का निर्माण प्राथमिकता रहेगी तथा कॉलेजों में शिक्षा संबंधी संसाधनों का विस्तार करवाया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय के छात्रावास का निर्माण करवाना बड़ी प्राथमिकता रहेगी। इलाके में पंजाब क्षेत्र से दूषित पानी आ रहा है। इस समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ ही इलाके में सीवरेज संबंधी कार्य समय पर पूरा करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू करवाने, मिनी सचिवालय का निर्माण, केंद्रीय बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार, चिकित्सालय में डॉक्टरों की व्यवस्था करवाना, चिकित्सालय में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना, मिसिंग लिंक सडक़ों की व्यवस्था सुचारू करवाना, श्रीगंगानगर जयपुर रेल और हवाई सेवा शुरू करवाना, निर्धन लोगों को शहरी आवास योजना में आवास उपलब्ध करवाना, किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई पानी की व्यवस्था करवाना, राजकीय चिकित्सालय में सुचारू सफाई व्यवस्था आदि प्राथमिकता रहेंगे।





No comments:
Post a Comment