Breaking News
recent

टिकट कटने से खफा आहूजा समर्थक कर सकते है बड़ा ऐलान

अलवर.रामगढ़ से मौजूदा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने बागी तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। समर्थकों के साथ इलाके के भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करने का एेलान किया । बैठक मण्डापुर में भाजपा पदाधिकारी के एक फार्म हाउस में बुलाई गई है। हालांकि हाल फिलहाल खुद आहूजा ने इस तरह की गतिविधि से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने टिकट कटने के बाद अभी तक सार्वजनिक रूप से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने समर्थकों द्वारा बैठक बुलाए जाने की बात स्वीकार करते हुए चुनाव में आगे कदम उठाने की बात कही है। लेकिन निर्णय ताकत के आंकलन के बाद किया जाएगा। इसी आंकलन के लिए ही बैठक बुलाई है। गौर तलब है कि आहूजा इस क्षेत्र में करीब ढाई दशक से सक्रिय है। वे इस सीट पर भाजपा के टिकट से पांच बार चुनाव लड़ चुके है। लेकिन लोकसभा उपचुनाव में पहली बार ऐसा हुआ जबकि इस सीट से भाजपा 37000 वोटों से पिछड़ी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.