Breaking News
recent

सडक़ पर हादसा, कई घंंटे लगा जाम

सडक़ पर हादसा मचा चीत्कार
घटना के बाद सीकर दिल्ली मेघा हाईव पर लगा जाम
पचलंगी. क्षेत्र के झड़ाया नगर सीकर दिल्ली मेघा हाईवे पर रविवार शाम को पीकअप व कार की भिडं़त हो गई, जिसमे चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद सडक़ मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। पचलंगी चौकी बीट अधिकारी हरसाय काकोड़ीया व पुलिस कर्मी जीतेन्द्र ओला ने १०८ एम्बूलेंस से घायलों को राजकीय कपिल चिकित्सालय पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि पंजाब निवासी गुलप्रीत सिंह व गौतम हाल निवासी साकेत दिल्ली सालासर बालाजी के दर्शन कर कार से दिल्ली जा रहे थे। पीकप मूंगफली लेकर श्रीमाधोपुर जा रही थी। जिसमें भोजपुर निवासीमूलचन्द ,रलावता निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर सडक़ मार्ग खुलवाया।

शहीद की अस्थियां लोहार्गल में विसर्जित
शहीद के परिवार की आर्थिक सहायता
श्रीमाधोपुर. हल्के के ग्राम हांसपुर की बींजावाल ढ़ाणी निवासी शहीद महेश निठारवाल की अस्थियां रविवार को लोहार्गल में विसर्जित की गई। सुमेर सिंह शेखावत व कैप्टन प्रभाती लाल सामोता ने बताया कि शहीद की माता अणची देवी, पत्नी सुमन, पुत्री अनुष्का,भतीजा युवराज, भतीजी तनिष्का, ताऊ बन्शीधर, चाचा कालु राम व ओमप्रकाश, चाची लक्ष्मी, भाई राजेश व दिनेश, भाभी माया व अनीता समेत परिजन लोहार्गल धाम तीर्थ स्थल पहुंचे।
यहां शहीद की दस माह की पुत्री अनुष्का व भतीजा युवराज ने शहीद की अस्थियां विसर्जित की। हल्के के सेना के जवानों ने हाल ही में अक्टूबर की 20 तारीख को हांसपुर ग्राम पंचायत की बींजावाली ढ़ाणी निवासी 24 वर्षीय भारतीय सेना की 6वीं राज रीफ बटालियन में तैनात जवान महेश कुमार निठारवाल कश्मीर के द्रास क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन शहीद हो गए थे।
बद्री प्रसाद यादव ने बताया कि सेना के जवानों ने शहीद निठारवाल के परिजनों को एक लाख की सहायता दी है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस, इण्डियन आर्मी, नेवी, रेलवे, एयरफोर्स, बीएसएफ समेत कई र्सनिको ने मिलकर फोर्स श्रीमाधोपुर के नाम से वाट्सअप व फेस बुक बना रखी है जिसके तहत सैनिक परिवारों की सहायता की जा रही है इसी के चलते इस ग्रुप के लोगों ने एक लाख रुपए जुटाकर शनिवार को शहीद महेश निठारवाल के परिजनों को सहायता राशि भेंट की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.