पाली. नाड़ोल-नारलाई मेगा हाइवे पर बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। दुर्घटना बाइक स्लीप होने से हुई। बाइक के सामने गाय के आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्लीप हो गई। जिससे नारलाई निवासी 80 वर्षीय समाराम पुत्र रताराम हीरागर की मौत हो गई। जिसका नाड़ोल सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि साथ मे सवार नारलाई निवासी 60 वर्षीय खरताराम घांची घायल हो गई। जिसे नाड़ोल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। दोनों सवार नारलाई से विंगरला सामाजिक प्रसादी में भाग लेने जा रहे थे। घटना के बाद नारलाई सरपंच दौलत चौधरी घटना स्थल व नाड़ोल सीएचसी पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Read more : गजेंद्र सिंह शेखावत का दावा, पहली सूची में घोषित सभी 131 उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे
Read more : बीकानेर: सवारियों से भरी वैन की ट्रक से ज़बरदस्त भिड़ंत- छह की मौत, बीच सड़क मचा कोहराम





No comments:
Post a Comment