Breaking News
recent

दीपावली पर बोनस की मांग को लेकर प्रदेश में यहां नाराज कार्मिको ने उठाया ये कदम...

कोटा. जिले में रामगंजमंडी मंगलम सीमेंट एंप्लाइज यूनियन मोडक द्वारा बोनस के संबंध में प्रबंधक वर्ग दीपावली पूर्व बोनस देने की मांग को लेकर सौपे गए ज्ञापन पर सकारात्मक पहल नही होने के कारण विरोध में फैक्ट्री गेट के बाहर प्रदर्शन किया ज्ञापन में यूनियन ने सन 2017 -2018 का बोनस 20% 16 हजार आठ सौ रुपए एवं उपहार की मांग की थी। लेकिन प्रबंधक वर्ग एवं यूनियन पदाधिकारियों के मध्य पिछली तीन बैठकों में वार्ता विफल रही। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक वर्ग अपनी हठधर्मिता के चलते मजदूर विरोधी एवं तानाशाही नीति अपना रहा है जिससे आक्रोशित होकर कामगारों व यूनियन पदाधिकारियों को कारखाना परिसर में विरोध की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधक वर्ग जल्द निर्णय लेकर दिपावली पूर्व बोनस व उपहार का वितरण नहीं करेगा तो यूनियन पदाधिकारियों एवं कामगार द्वारा उग्र आंदोलन एवं टूल डाउन हड़ताल करनी पड़ेगी जिसकी तमाम जिम्मेदारी प्रबंधक वर्ग की होगी। राजस्थान के सभी सीमेंट कारखानों में दिवाली का बोनस 20% दिया जा रहा है वह दिया जाता है मंगलम सीमेंट के प्रबंधक वर्गों द्वारा पिछले 2 वर्षों से पूर्व यूनियन पदाधिकारी की मिलीभगत से 20% बोनस में कटौती की गई जो श्रमिको के साथ सौतेला व्यवहार है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.