Breaking News
recent

बूथ स्तर पर कार्यकर्ता संगठन को रखें मजबूत

सिवाना में भाजपा का सम्मेलन
बूथ स्तर पर कार्यकर्ता संगठन को रखें मजबूत


सिवाना. कस्बे में भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत रखें। बूथ मैनेजमेंट मजबूत बनाएंं। बूथ जीता तो चुनाव जीता, यह संगठन का मूलमंत्र है। चुनाव का असली मैदान बूथ है। बूथ रूपी मैदान में जिसकी मजबूत टीम खड़ी है। उसे कोई हरा नही सकता है। विधानसभा चुनाव में कमल का फूल लेकर आएगा, वो ही हमारा उम्मीदवार होगा। कांग्रेस ने हमेशा गरीब व शोषित वर्ग को ऊंचा नहीं उठने दिया। भाजपा ने दर्जनों योजनाएं शुरू कर उनका जीवन स्तर ऊंचा किया।
विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता अपने आप को विधायक समझते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे टिकट देकर भेजें उसे जिताएं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, जिला मंत्री कैलाश कोटडिया, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, सिणधरी मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल यति, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, जिला मंत्री गडूकराम, पादरू मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी, उपाध्यक्ष वीरसिंह सेला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल परिहार, सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, समदड़ी मण्डल अध्यक्ष चंपालाल विनायकिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाटोदी. सांगरानाडी में पाटोदी भाजपा का बूथ सम्मेलन बायतु विधायक कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ लेवल पर अच्छी पकड़ बनाएं। आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। पाटोदी मंडल महामंत्री बाबूलाल चान्दोरा ने कहा कि कार्यकर्ता आमजन को संगठन से जोडऩे का कार्य करें। सम्मेलन को भाजपा जिला मंत्री बालाराम मूढ़, नवोड़ाबेरा सरपंच पपीया बानो, पाटोदी मंडल अध्यक्ष नखतसिंह कालेवा, अबूखां मस्सा नवातला, प्रवक्ता मिश्रीमल आचार्य, अशोक सालेचा, मंडल मंत्री बजरंग कड़वासरा ने संबोधित किया। सम्मेलन में 21 ग्राम पंचायतों के बूथ लेवल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव ने भाग लिया। सम्मेलन में श्रवणसिंह सिमरखिया, कल्याणसिंह सिसोदिया, हीरसिंह सोढा़, गुमानसिंह, भाजयुमो अध्यक्ष भोमाराम प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य डिम्पल शर्मा, साबूखां, चिमाराम मूढ़, मोहनलाल मैकाणी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.