Breaking News
recent

दीपावली पूजन को गांव गया था परिवार पीछे से क्या हुआ ऐसा की मामला पुलिस तक पहुंच गया...

गंगापुरसिटी. शहर में चोर गिरोह की कारगुजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने गुरुवार रात शीतला कॉलोनी में एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर एक लाख से अधिक की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर उदेई मोड़ थाना के एएसआई नरेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। चोरी की ताजा वारदात मूलत हाडौती के निवासी शिवप्रसाद जिंदल के मकान में हुई। चोरों ने मैन गेट,दो कमरे व रसोई के ताले तोड़ कर वारात को अंजाम दिया।

पडोसी ने दी सूचना
परिवार को महिला प्रिती जिंदल व सीमा जिंदल ने बताया कि सभी परिवारजन 7नवम्बर को दोपहर दीपावली मनाने के लिए हाडौती गांव चले गए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने ताले टूटने की सूचना दी तो घर पर लौटे। इस दौरान दोनों कमरों में ऑलमारी और दीवान में रखा सामान बिखरा हुआ मिला। इस दौरान घर पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई।

यह सामान चोरी
प्रिती जिंदल ने बताया कि चोर उसके कमरे में 50 हजार रुपए, चांदी के दो गिलास, पांच जोड़ी पायजेब, 10 सिक्के, सोने के टॉप्स व सोने के देवता चुरा ले गए। इसी प्रकार सीमा जिंदल के कमरे से कट्टे व टंकी में रखी 50 हजार की रेजगारी, 20 हजार नकद, 7 जोड़ी पायजेब, सोने की अंगूठी व बच्चो के कड़े चुरा ले गए। रकदी व जेवर ऑलमारी में रखे हुए थे।

नहीं लग रहा अंकुश
शहर में चोरी की कई वारदातें हो चुकी है, लेकिन पुलिस चोर गिरोह पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। चोरी की पुरानी वारदातों का भी खुलासा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते चोरी में मेहनत की कमाई गंवाने वाले लोगों को निराश होना पड़ रहा है।

कर रहे लापरवाही
एक ओर जहां चोर सक्रिय है। वहीं लोग भी लापरवाही बरत कर मकानों को सूना छोड़ रहे हैं। इसके चलते चोरों को वारदात करने का मौका मिल रहा है। पुलिस के अनुसार लोगों को घरों को सूना नहीं छोडऩा चाहिए। शहर से बाहर जाने पर रिश्तेदार अथवा परिचित को मकान पर छोड़ कर जाना चाहिए ताकि घर सूना ना रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.