नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपनी प्रस्तावित रथ यात्रा एक बार फिर टाल दी है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि इन दिनों भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। इसलिए शाह पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तीन के बजाए सात दिसंबर को रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रदेश भाजपा महासचिव एस बसु के मुताबिक तीन दिसंबर को बीरभूम जिले से इस रथ यात्रा की शुरुआत होने थी, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झंडी दिखाकर रवाना करते।
सभी संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
एस बसु ने कहा कि पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के चलते उनकी रथ यात्रा कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सात दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष शाह कूचबिहार जिले से इस रथ यात्रा को रवाना करेंगे। दो दिन बाद 9 दिसंबर को गंगासागर और 14 दिसंबर को बीरभूम जिले के तारापेठ मंदिर से इस रथ यात्रा को रवाना किया जाएगा। रथ यात्रा राज्य के सभी 42 संसदीय क्षेत्रों का भ्रमण करेगी।
टीएमसी ने उड़ाया मजाक
दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह की प्रस्तावित रथ यात्रा को रावण यात्रा बताते हुए इसका मजाक उड़ाया था। इतना ही उन्हीं रथ यात्रा के बाद उन्होंने पश्चिम के शुद्धीकरण की बातें भी की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिकता को बढावा देकर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। बता दें कि भाजपा की योजना रथ यात्रा पूरी होने पर राजधानी कोलकाता में एक बड़ी रैली का आयोजन करने की है, जिसमें पीएम मोदी भी लोगों को संबोधित करेंगे।





No comments:
Post a Comment