Breaking News
recent

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच भरा नामाकंन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच भरा नामाकंन
-रैली निकाल कर किया शहर में जनसम्पर्क
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने सेामवार को नगर के मुख्य मार्गो से नामांकन रैली निकाली व जनता का अभिवादन करते हुए जन सम्पर्क किया। इस दौरान निर्भय सिंह सर्किल के निकट स्थित कांग्रेस कार्यालय से नामांकन रैली शुरु हुई। रैली में एक खुली जीप में मानवेंद्र सिंह, उनके साथ कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी तरुण कुमार, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य शेलेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला व पूर्व प्रधान रामलाल भी खड़े रहे। इस दौरान मार्ग में कई जगह उनका लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कांगे्रस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर व नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली मंगलपुरा चौराहा, मूर्ति चौराहा, मामा भानेज चौराहा होकर मिनी सचिवालय पहुंची। यहां मानवेंद्र सिंह ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। डमी के रुप में उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया।
-शुभ मुहूर्त का किया इंतजार
कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह मिनी सचिवालय में सेामवार दोपहर ठीक सवा एक बजे पहुंच गए थे लेकिन फार्म भरने के लिए डेढ़ बजे का मुहूर्त था इसलिए वह १५ मिनट तक रिटर्निग अधिकारी के कक्ष के बाहर बैठ रहे। ठीक डेढ़ बजे उन्होने अपना नामांकन पेश किया। वह नामांकन भरने के बाद बाहर निकल गए लेकिन उनकी पत्नी डमी के रुप में नामांकन भरने के लिए रिटर्निग अधिकारी कक्ष में बैठी रही क्योकि उन्हे ठीक सवा दो बजे फार्म भरना था। इस दौरान वह झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडऩे का दावा करने वाली मुकुल चौधरी से बाते करती रही।
-मुकुल चौधरी व प्रमोद शर्मा हुए कांग्रेस में शामिल
झालावाड़. झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए आई आईपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में आ गई। इस दौरान वह मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के साथ नामांकन भरते समय साथ रही। इसी प्रकार मुख्यमंत्री व उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह के खिलाफ अक्सर बयान देने वाले राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा भी सोमवार को खुलकर कांग्रेस के साथ आ गए वह भी कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में साथ रहे।
-सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश का मिलेगा लाभ-मानवेंद्र सिंह
झालावाड़. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ जिले की झालरापाटन विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे मानवेंद्र्र सिंह ने सोमवार को नामांकन पेश करने के बाद पत्रकारों से कहा कि पूरे राजस्थान में जनता भाजपा व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ है, जनता में आक्रोश है इसका लाभ पूरे राजस्थान में मिलेगा। इसका फायदा झालावाड़ में भी होगा। पार्टी व कार्यकर्ताओं के विश्वास के दम पर व जनता के सहयोग से वह चुनाव मैदान में आ गए है। स्थानीय नेता व रुठे हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को वह भाईचारे से मना लेगें। ऐसा उन्होने दावा किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.