Breaking News
recent

डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा गुरुद्वारा व मंदिर

श्रीकरणपुर.

अरोड़वंश समाज के तत्वावधान में ‘गुरुद्वारा व चिंतपूर्णी मंदिर’ का शिलान्यास शुक्रवार को हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुए आयोजन की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। यज्ञ व कीर्तन किया गया।

अरूट महाराज की पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास किया गया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कायक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बुजुर्गों का सपना हो रहा साकार
अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर समिति व श्रीशिव दुर्गा संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णकुमार बिलंदी ने कहा कि बरसों के बाद बुजुर्गों का सपना साकार होने जा रहा है। अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष जगदीशराय आहुजा ने कहा कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लागत से प्रस्तावित आस्था के प्रतीक सनातन धर्म मंदिर व गुरुद्वारे को भव्य रूप दिया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि खान राज्यमंत्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी, महेन्द्र रस्सेवट, गौतम मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य गुरमीतकौर गिल, शीलादेवी अरोड़ा, अंजना नागपाल, श्रीचतुस्र्वरूप मंदिर समिति अध्यक्ष खेमचंद गोयल, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमलजीत शर्मा, गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सिंधी समाज के अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी, अशोक बिलंदी व राजन तनेजा ने विचार रखे। गायक गोपालमोहन भारद्वाज ने भजन पेश किए। पंडित कस्तूरीलाल शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई।

अरोड़वंश समाज के सचिव सतेन्द्र सलूजा, उपाध्यक्ष विनय तनेजा, सहसचिव संजीव भाटिया, राजकुमार बिलंदी, अरोड़वंश शिक्षा उत्थान परिषद के संयोजक राजकुमार नागपाल, शिवदुर्गा संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष अनिल रस्सेवट व सचिव मनोज नागपाल ने व्यवस्थाएं संभाली। अतिथियों व कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं की ओर से निर्माण के लिए करीब 35 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.