भीलवाड़ा।
जिले के रायला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो सड़क हादसों में युवती समेत दो जनों की मौत हो गई। वही एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया है। रायला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी महावीर सिंह ने अजमेर राजमार्ग पर नानकपुरा के निकट ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार रामनगर, पुलिस लाइन के पीछे रहने वाली ऋतुंभरा कंवर (18) पुत्री अर्जुन सिंह चुंडावत की मौत हो गई। वहीं लंबिया टोल टैक्स के निकट रायला से अपने घर बाइक पर जाते समय स्पीड बेकर क्रॉस करते समय पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से जसवंतपुरा निवासी भगवतीलाल (40) पुत्र जगरुप गुर्जर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को एंबुलेंस से चिकिसालय पहुंचाया गया। शवोंं का पोस्टमार्टम कर सुबह शव को परिजनों को सौंपा।





No comments:
Post a Comment