Breaking News
recent

भावुक होकर मिली लोगों से, आत्मीयता से पूछे हालचाल

भावुक होकर मिली लोगों से, आत्मीयता से पूछे हालचाल
-मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की जोशीली रैली के साथ किया रोड़ शो
-लोगों ने भी पलक पावड़े बिछा कर किया स्वागत
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर नामांकन रैली निकाली, उन्होने इस रोड़ शो के माध्यम से लोगों से जनसम्पर्क कर मत देने की भी अपील की। लोगों ने भी पलक पावड़े बिछाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड़ शो की शुरुआत भाजपा के चुनाव कार्यालय गोविंद भवन से शुरुआत की। वह एक खुली जिप्सी में सवार हुई व उनके साथ सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह, पुत्रवधु निहारिका राजे व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज खान भी वाहन में खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में आए भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ हाथों में पार्टी के झंडे लिए, नारेबाजी करते हुए व फटाखें चलाते हुए चल रहे थे। सबसे आगे एक वाहन पर डीजे बज रहा था जिसमें भाजपा के गीत व मुख्यमंत्री को मत देने की अपील की जा रही थी। मुख्यमंत्री का मार्ग में हर जगह पुष्पवर्षा कर व फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया। इस दौरान जगह जगह मंच भी बनाए गए थे लेकिन समय की कमी के कारण मुख्यमंत्री ने वाहन में से ही लोगों का आतिथ्य स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से आत्मीयता के साथ मिलकर उनके हालचाल पूछे। कई लोगों ने उनसे हाथ मिलाए। इस दौरान बच्चें, बूढ़े, युवा सभी उम्र के स्त्री पुरुष मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बेताब नजर आए। जिसको भी मौका मिला मुख्यमंत्री के निकट पहुंचा। मुख्यमंत्री ने भी उससे प्यार से हालचाल पूछे।
-मार्ग में रहा उत्साह का माहौल
मुख्यमंत्री का रोड़ शो डिप्टीजी के मंदिर से मोटर गैराज चौराहा, बड़ा बाजार, सीमेंट रोड़, गढ़ दरवाजा, बैक चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, मूर्ति चौराहा होकर मामा भानेज चौराहा पहुंचा। हर चौराहे पर मंच बनाए गए थे। लेकिन लोगों ने डिवाईडर पर खड़े होकर ही मुख्यमंत्री को फूलमालाओं से लाद दिया। रोड़ शो के दौरान दुकानों के आसपास व बाजार में मुख्य मार्ग पर स्थित घरों की खिडकियों व छतों पर से भी पुष्प वर्षा की गई। पूरा मार्ग भाजपा के झंडे से अटा पड़ा था।
-सबसे पहले राड़ी के बालाजी पर जलाई अखंड ज्योति
झालावाड़. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को हवाई मार्ग से पडि़त दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी पर पहुंची यहां से सीधे करीब ११ बजे राड़ी के बालाजी मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए आई उन्होने यहां पूरे विधि विधान के साथ जीत की कामना को लेकर पूजा अर्चना की व आरती की। इस दौरान उनके आसपास उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह व पुत्रवधु निहारिका राजे ने भी पूजा में भाग लिया। यहां उन्होने अखंड ज्योति भी प्रजवल्लित की। महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नया तालाब के किनारे होकर आरपीएससी के पूर्व चेयरमेन श्यामसुंदर शर्मा के निवास पहुंची। मार्ग में कई जगह लोग उनके स्वागत के लिए फूलमालाएं लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत स्वीकार किया। इसके बाद वह सीधे नामांकन भरने पहुंची।
-रिटर्निग अधिकारी को पेश किया नामांकन
झालावाड़. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय में स्थित उपखंड़ कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष झालरापाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होने रिटर्निंग अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा के समक्ष ठीक साढ़े १२ बजे अपना नामांकन प्रस्तुत किया। करीब दस मिनट में उन्होने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष सत्य, ईमानदारी से जानकारी देने की शपथ भी ली। इस दौरान मिनी सचिवालय में भी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनकी झलक देखने पहुंच गए। उनके बाहर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूलमालाओं लाद दिया।
-किया चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री मिनी सचिवालय में फार्म भरने के बाद भाजपा के चुनाव कार्यालय बनाए गोविंद भवन पहुंची, यहां उन्होने सबसे पहले पूजा अर्चना की व अखंड ज्योति जलाई। उन्होने दीप प्रजवल्लित कर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। यहां उन्होने मिलने वाले सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आव्हान किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.