सवाईमाधोपुर. कस्बे में बिजली संबंधित समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां कई वार्डों में रोडलाइट खराब है, तो कई जगह पोल टेड़े है और विद्युत तार झुल रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। मजे की बात यह है कि कस्बे में मनमर्जी से ही लाइट काटी जा रही है। इसके बावजूद निगम के अधिकारी-कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं।शिवाड़ में वार्ड नं. 8 में गोयल ऑइल मिल के सामने एक विद्युत पोल गिरने के कगार पर है। स्थिति ये है पोल टेढ़ा हो गया, लेकिन अब तक विद्युत निगम के कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में यहां से आने-जाने वाले लोगों व राहगीरों के लिए हादसे का सबब बना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लम्बे समय से विद्युत झुका है।
वहीं तार भी नीचे झूल रहे हैं। इससे लोगों के लिए करंट का खतरा भी बना है। यहां पोल को हटाने के लिए इसके पास ही दो साल पहले दूसरा लगा दिया था, लेकिन लाइन शिफ्ट का कार्य आज तक भी नहीं हो सका। लोगों ने बताया कि कई बार निगम अधिकारी-कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी है। इसके अलावा मोहल्ले में केबल कार्य भी नहीं हुआ है। झूलते तारों से हादसे का अंदेशा बना है।
शिवाड़ में वार्ड नं.8 में विद्युत पोल टेढ़ा होने की समस्या है या गिर सकता है, तो गाड़ी बुलवाकर बदला जाएगा। रोडलाइट की समस्या को भी दूर किया जाएगा।
धीरजकुमार, एईएन, विद्युत निगम, शिवाड़





No comments:
Post a Comment