Breaking News
recent

फूलदार पौधों से निखरेगा सौंदर्य, रोड लाइट से जगमगाएगी सड़कें

फूलदार पौधों से निखरेगा सौंदर्य, रोड लाइट से जगमगाएगी सड़कें
कस्बे का निखर रहा रूप, विकास कार्य प्रगति पर
समदड़ी ञ्च पत्रिका . कस्बे में सीसी सड़क के बीच सौन्दर्यकरण को फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसे लेकर कार्य शुरू किया गया है।
ग्राम पंचायत ने पंचायत भवन से रामदेव मन्दिर तक सीसी रोड़ का निर्माण कार्य करवाया था। डिवाइडर निर्माण को लेकर जगह छोड़ी। अब सड़क के बीच डिवाइडर में दोनों तरफ लोहे की जाली लगाई जा रही है। जाली लगने का कार्य पूरा होने पर शीघ्र ही फू लदार पौधे लगाए जाएंगे। सड़क पर रामदेव मन्दिर, पुलिस थाना, पंचायत समिति, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकर भवन, सरकारी विद्यालय आदि हैं, जिनके आगे अब फूलदार पौधे लगने से कस्बे का सौंदर्य निखर जाएगा। गौरतलब है कि एक भाग की सड़क के क्षतिग्रस्त है, जिसकी भी मरम्मत की जाएगी। कस्बे में रोशनी को लेकर हाईमॉस्ट लगाई गई हैं। चौधरियों का वास, प्रजापतों का मोहल्ला, मालियों का वास आदि स्थानों पर भी रोड़ लाइट लगाई जा रही है। शीघ्र ही इस कार्य के पूरा होने पर कस्बे का सौन्दर्य निखर उठेगा।
सौंदर्यकरण का कार्य प्रगति पर
&डिवाइडर पर लोहा की जाली लगाई जा रही है। इसके बाद फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। रोड लाइट कार्य जारी है। इससे सौन्दर्यकरण में बढ़ोतरी होगी। - समदाकंवर, सरपंच समदड़ी
ये भी पढ़े...
बहुमान कार्यक्रम कल
बालोतरा ञ्च पत्रिका . डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती समारोह एवं सेवा समिति बालोतरा की ओर से रणजीत आश्रम मंहत अमृतराम के सान्निध्य में शुक्रवार दोपहर एक बजे रणजीत आश्रम में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति अध्यक्ष कमलेश मीणा ने बताया कि इसमें डॉ. जी.आर. भील का बहुमान किया जाएगा।

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.