Breaking News
recent

डबल डेकर गुजरने के बाद हुआ रेल लाइन में फ्रेक्चर

बांदीकुई. अलवर-बांदीकुई रेल मार्ग पर एफसीआई गोदाम के पीछे सुबह रेल लाइन में फ्रेक्चर हो गया। इससे स्थानीय रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जोगल प्लेट बांधकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा। इसके बाद रेेलकर्मियों ने दो घण्टे की मरम्मत कर रेल यातायात सुचारू किया। जानकारी के अनुसार एफसीआई गोदाम के पीछे किलोमीटर संख्या 133/4 डबल डेकर ट्रेन के गुजरनेे के कुछ ही देर बाद फ्रेक्चर हो गया। फ्रेक्चर का पता गैटमेन बलवीरसिंह को लगने पर इसकी सूचना स्थानीय रेल प्रशास को दी। जहां से रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जोगल प्लेट बांधकर एवं कॉशन ऑर्डर से ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा।

 


इस दौरान जम्ममूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस, काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें कॉशन ऑर्डर से गुजारी गई। रेलकर्मियों ने फ्रेक्चर वाली पटरी को हटाकर दूसरी पटरी लगाकर मरम्मत की। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ। खास बात यह है कि सर्दी शुरू होने से अब तक धौली गुमटी से बांदीकुई के बीच तीन बार फ्रेक्चर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि दिन में धूप व गर्मी पडऩे से पटरी फैलती है और रात के समय ठण्ड बढऩे से पटरी सिकुड़ती है। पटरी की सिकुडऩ होने से फ्रेक्चर हो जातेे हैं।

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत
मानपुर. सिकराय कस्बे के महावर मोहल्ले में गुरुवार को संदिग्धावस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर राजकीय अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव पीहर पक्ष की मौजूदगी ससुराल पक्ष को सुपुर्द कर दिया। थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली कि महावर मोहल्ले हिमांशु देवी (22) पत्नी मोहरसिंह महावर की मौत हो गई है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को सूचना दी। शाम करीब 4 बजे पहुंचे पीहर पक्ष की मौजूदगी में मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पृथम दृष्टया फंदे पर झूलने से मौत होना मान रही है। थानाप्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौत के मामले में मृतका के दादा मांगीलाल महावर निवासी हरिपुरा ने ससुराल पक्ष पर किसी प्रकार की शंका नहीं जताते हुए निष्पक्ष जांच की रिपोर्ट दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.