Breaking News
recent

भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर मांगा आरोग्य

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय पर सोमवार को धन्वन्तरि जयंती पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जांच के लिए लोग पहुंचे। चिकित्सक ने लोगों की जांच कर मौसमी बीमारियों की जानकारी दी व नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। चिकित्साप्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा ने आयुर्वेद चिकित्सा का महत्व बताया। इस अवसर पर कम्पाउण्डर अशोक कुमार वर्मा, पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ सत्यनारायण शर्मा, डॉ चिरन्जी लाल शर्मा, डॉ रमेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, पूरणमल जैन, छीतरमल सैनी, ज्ञानचन्द जैन, जम्बू जैन आदि मौजूद रहे।


बहरावण्डा खुर्द. कस्बे में स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में सोमवार को आयुर्वेद वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रकाश चन्द जाट ने भगवान धन्वन्तरि की पूजा की। उन्होंने लोगों को आयुर्वेद के सिद्धान्त के बारे में जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय धर्माचार्य एवं सत्संग प्रमुख राधेश्याम शास्त्री, पंडित देवकीनन्दन शर्मा, लटूर लाल माली, एईएन कैलाश गुप्ता, पूर्व सरपंच मुरारी लाल वैष्णव आदि मौजूद थे।


शिवाड़ में धन्वन्तरि जयंती मनाई
शिवाड़. कस्बे के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सोमवार को धन्वन्तरि जयंती से मनाई गई। चिकित्सा अधिकारी हरिप्रसाद सिंहल ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी डॉ. कालूराम मीणा ने भगवान धन्वन्तरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. दीनदयाल पारीक ने आयुर्वेद के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक भंवर लाल पारीक, दुर्गाशंकर पारीक, विमल जैन, सुशील जैन, प्रभुलाल सैनी कम्पाउंडर, जगदीश प्रसाद शर्मा भी मौजूद रहे।


खण्डार. धनतेरस पर आयुर्वेद विभाग में भगवान धन्वन्तरि की पूजा की। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सक जुगराज बैरवा ने धन्वन्तरि भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर लोगों के निरोग होने की कामना की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.