आबूरोड. सामान्य तौर पर छुटटी लेने पर डांट पिलाने वाले शिक्षक अब खुद बीमार बच्चों को छुट्टी देंगे। सरकारी स्कूलों मेंं बीमार होने वाले विद्यार्थियों को अब सात दिन की छु्ट्टी मिलेगी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए है। उपनिदेशक ने आदेश में बताया कि वर्तमान में बुखार व जीका वायरस सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के बुखार होने का पता लगता है तो उसको सामान्य तौर पर सात दिन की छुट्टी दी जाए। इसके बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर विद्यार्थियों पर स्कूल आने का दबाव नहीं बनाया जाएगा।
विद्यालयों में घटी उपस्थिति
मौसमी बिमारियों को लेकर प्रदेश समेत जिलेभर की सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति घटने लगी है। इसका विभाग जब शिक्षकों के जरिए घर तक पता लगाया तो कारण मौसमी बीमारी होने का सामने आया। ऐसे में निदेशक ने यह आदेश निकाला
छुट्टी नहीं देने वालों पर कार्रवाई
बीमार होने के बाद भी विद्यार्थियों को छुट्टी नहीं देना संस्था प्रधानों पर भारी पड़ सकता है। विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि बीमार बच्चे को छुट्टी नहीं देने वाले संस्था प्रधाानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जावें।
लग्जरी वाहन में मिली 39 अग्रेजी शराब की बोतलें
- छापरी चौकी पर हुई कार्रवाई
आबूरोड. विधान सभा चुनाव को लेकर अवैध हथियार, नकदी व गुजरात में जा रही शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर गुरुवार को रीको पुलिस ने एक लग्जरी वाहन में 39 अग्रेजी शराब की बोतलें जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि हैड कास्टेबल राजाराम की सूचना पर हैडकास्टेबल नरेन्द्रसिह ने छापरी चौकी के सामने नाकाबंदी की जिस पर आबूरोड की ओर से आ रही लग्जरी वाहन को रोककर जांच की तो उसमें सीट के नीचे तथा डिग्गी में रखी अंग्रेजी शराब की 39 अग्रेजी शराब जब्त कर चालक कडीया प्लोट पोरबंदर निवासी कमलेश पुत्र प्रताप कोली काठोर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कास्टेबल महेन्द्र सिह एवं ओमप्रकाश भी तैनात रहे।





No comments:
Post a Comment