Breaking News
recent

राजस्थान पत्रिका - शुद्ध का युद्ध अभियान - फेक न्यूज़ के खिलाफ एकजुट हुए फलोदीवासी

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने प्रजेंटेशन से फेक न्यूज़ और समाज पर होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी प्राप्त करने के बाद एक स्वर में कहा कि पत्रिका और फेसबुक के इस साझा अभियान को आमजन तक पंहुचाने में हम हर संभव प्रयास करेंगे और समय-समय पर पत्रिका के साथ रहेंगे। लोगों ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान से हमने आज पहली बार फेक न्यूज़ से समाज पर होने वाले गलत परिणामों को सोचा और समझा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार ध्यान रखेंगे कि फेक न्यूज़ आगे फॉरवर्ड नहीं हो और जो भी आगे फॉरवर्ड होगी पहले उसकी जांच-पड़ताल होगी। प्रबुद्धजनों ने कहा कि साथ ही इस अभियान से प्रेरणा मिली है कि किसी भी सोशल नेटवर्क पर मिलने वाली खबरों की किस प्रकार पुष्टि की जाए।
जन एजेण्डा लागू करने के लिए रखे विचार -
राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार को फलोदी विधानसभा क्षेत्र की जन एजेण्डा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के चेंजमेकर्स, वॉलिंटिसर्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा के लिए तैयार किए गए जन एजेण्डा को लागू करने के लिए विचार रखे। साथ ही जन एजेण्डा को उम्मीदवारों के समक्ष रखकर उनकी कार्ययोजना जानने की बात कही।
जन एजेण्डा के तहत सभी लोगों ने फलोदी जिला बनाने की मांग, शहर में जिला स्तरीय चिकित्सा व्यवस्थाओं, शहर में सीवरेज लाइन, क्षेत्र में स्मैक पर पूर्ण अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था व आवारा पशुओं की समस्या, फलोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने, बालिका महाविद्यालय, बीएड कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय में बीएएसी गणित, पीजी में वाणिज्य व विज्ञान संकाय शुरू करने, स्टेडियम के विकास, शहर के पुराने व जर्जर विद्युत आपूर्ति तंत्र में सुधार करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में प्रबुद्धजनों ने इस जन एजेण्डा को राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समक्ष रखने का निर्णय लिया। लोगों ने कहा कि उम्मीदवारों सेविधानसभा क्षेत्र के जन एजेण्डा के क्रियान्वयन का वादा लेंगे और प्रत्येक मुद्दे पर उनकी कार्ययोजना देखेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.