Breaking News
recent

फटाखे की चिंगारी से शमशान घाट में रखी लकड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जैसलमेर.

शहर के व्यास छतरी शमशान घाट में गुरुवार रात को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पटाखे की चिंगारी से शमशान घाट में आग की चिंकारी गिरने के बाद वंहा रखी सुखी लकड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इसी तरह हनुमानगढ़ में दीपावली के दूसरे दिन हनुमानगढ़ टाउन के सूर्य नगर के वार्ड 26 में पशुपालकों के पराली में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। जिससे लाखों रुपयों का नुकसान हो गया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह पटाखे की चिंगारी से वार्ड 26 के पशुपालकों की रखी पराली में भयंकर आग लग गई। इतना ही नहीं इस परेशानी को दोगुना किया दमकल विभाग, सूचना देने के 1 घंटे की बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा और आग ने भयंकर रूप ले लिया। हालांकि वार्ड पार्षद देवेंद्र पारीक मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास नाकाफी था, क्योंकि आग ने भयंकर का रूप ले लिया था। करीब 1 घंटे की देरी के बाद मौके पर 5 से 6 दमकल पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास जरूर किया, लेकिन आग पर काबू नहीं कर सके और आग बढ़ती गई। आसपास के पशुपालकों के एक दूसरे की पराली में आग लगती रही और सबके सामने लाखों रुपयों का नुकसान होता रहा। जिससे पशुपालकों के पशु पालकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.