कोटा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोटा दौरे को लेकर सोमवार को कई निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। जबकि कई स्कूलों में हॉफ डे तक ही पढ़ाई हुई। बच्चों ने जल्दी घर भेज दिया गया।
कोटा के एयरपोर्ट से दशहरा मैदान तक वीआईपी रूट होने के कारण यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर सभा समाप्त होने तक यह व्यवस्था इस रूट पर लागू रहेगी। वीआईपी मार्ग होने के कारण भारी वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा। ऐसे में इस रूप पर स्थित व सभा स्थल दशहरा मैदान के आस के स्कूलों में बच्चों को पढऩे नहीं बुलाया गया। सभा स्थल पर भीड़ आने की संभावना के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।
परिंदा भी न मार सके पर, ऐसी रहेगी मोदी की सुरक्षा ...
छावनी बन जाएगा वीआईपी रूट
यातायात पुलिस उपअधीक्षक नारायण लाल ने बताया कि विज्ञान नगर से एयरपोर्ट की तरफ आने वाले व एयरपोर्ट से विज्ञाननगर की तरफ जाने वाला समस्त प्रकार का यातायात बंद रहेगा। सीएडी सर्किल से किशोरपुरा थाने की तरफ जाने वाली रोड़ पर भी यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। इसके अलावा इस वीआईपी मार्ग पर मिलने वाली सभी गलियों से इस मार्ग पर आने-जाने का यातायात भी बंद रहेगा।





No comments:
Post a Comment