Breaking News
recent

हुसैन की याद में निकाले ताजिये

सवाईमाधोपुर. जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में नबी के नवासे ईमाम हुसैन की याद में चालीसवें पर मंगलवार शाम को मिर्जा मोहल्ला ईमाम चौक से ताजिये निकाले गए। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि दस्तारबंदी के बाद ताजिये पुलिस चौकी होते हुए वापस मिर्जा मोहल्ला ईमाम चौक पहुंचे। इसके बाद सदर बाजार होते हुए जिला अस्पताल के पीछे करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व सोमवार रात को भी शहर से ताजिए निकाले गए।


पट्टेबाजों ने दिखाए करतब
कमेटी के सरपरस्त डॉ. अंसार अहमद खान ने बताया कि दस्तारबंदी के दौरान मिर्जाजी के अखाड़े के पट्टेबाजों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगैज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।


चालीसवें मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में मंगलवार को चालीसवें मोहर्रम पर ताजिया का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर बच्चों व युवाओं आदि ने भाग लिया। जुलुस के दौरान मुस्लिम युवाओं ने करतबों का प्रदर्शन किया। इसी दौरान लाग कला का प्रदर्शन भी किया। जिसे देख लोग उमड़ पड़े। आगे कुछ युवा शौर्य के करतब दिखाते चल रहे थे। अकीदतमंदों ने ताजिया की जियारत की। ताजिया का जुलूस जामा मस्जिद से रवाना हुआ जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार मानसिंह सर्किल पहुंचा। जहां युवाओं ने हैरतअंगेज करतब किए। करतब देखने के लिए आस पास के मकानों की छतों पर भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ अटी रही। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए करबला पहुंचा, जहां ताजिया सुपुर्द ए खाक हुए।


छबीले लगाई
इस दौरान कस्बे में मानसिंह सर्किल पर छबील लगाई। जुलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाया गया। जुलूस के दौरान मार्ग में यातायात व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंध किए गए। प्रमुख चौराहों, मार्गों तथा जुलूस के आगे पीछे पुलिस बल चल रहा था।


किया स्वागत
पंच मुस्लिान तथा ग्राम पंचायत की ओर से अखाड़ा के उस्ताद तथा मोहर्रम कमेटी के सदर मुन्ना काजी, लादिन, हकिम, सलीम डब्बु, असलम खान, बाहर से आए अखाड़ा उस्ताद तोफिक, अंसार, मुबारिक, कमरू, इमामुद्दीन अंसारी मनूर आदि उस्तादों व खलिफाओं के दस्तारबंदी की गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.