Breaking News
recent

मिजोरम चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने रियांग शरणार्थियों से मांगे वोट

अगरतलाः भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को त्रिपुरा में शरण लिए रियांग जनजाति के लोगों से मिजोरम विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए पूरा जोर लगा रही है, क्योंकि यहां जीत मिलने पर भाजपा पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में खुद या गठबंधन के साथ सत्ता पर काबिज हो जाएगी। भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा, भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश महासचिव प्रतिमा भौमिक और राजीव भट्टाचार्य ने रविवार को त्रिपुरा के उत्तरी हिस्से में मिजोरम की सीमा पर स्थित गचीराम पारा में रियांग शरणार्थियों को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने शरणार्थियों से मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की है।

मिजोरम में वापसी करना चाहते हैं रियांग जनजाति के लोग
उत्तरी त्रिपुरा में बीते दो दशकों से रह रहे 32 हजार रियांग आदिवासियों के लिए कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने राहत पैकेज को रोक दिया था। इससे आदिवासी भाजपा से नाराज भी हो गए थे। बताया जा रहा है कि जातीय तनाव की वजह से 32,876 शरणार्थियों ने मिजोरम के गांवों से भागकर त्रिपुरा में पनाह ली थी। इनमें से अभी तक 180 ही वापस मिजोरम लौटे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.