Breaking News
recent

मॉडल स्कूल में लगाई प्रदर्शनी

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे के राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय में शनिवार को करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर जिले के मॉडल विद्यालयों की कलस्टर स्तरीय पेटिंग, आर्ट एण्ड़ क्राप्ट एक्जिविशन का आयोजन हुआ। इसमें सेव दा गर्ल चाइल्ड, दा इम्पेक्ट ऑफ सोशल मीडिया व हरिटेज इन राजस्थान पर थीम पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामालाल मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। खण्डार, बौंली, बामनवास, गंगापुरसिटी, बौंली आदि के मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों ने सोनार का किला, जल दुर्ग डीग, कीर्ति स्तम्भ, कुम्भलगढ़ का किला की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग पेंटिंग में प्रथम स्थान पर बौली मॉडल स्कूल तथा द्वितीय स्थान पर संयुक्त रुप से सूरवाल सवाईमाधोपुर व गंगापुरसिटी मॉडल विद्यालय, सीनियर वर्ग पेटिंग में प्रथम स्थान पर स्थानीय मॉडल विद्यालय व द्वितीय पर मॉडल विद्यालय बसेड़ी रहे। आर्ट एण्ड क्राप्ट प्रदर्शनी में प्रथम मॉडल विद्यालय बौंली, द्वितीय पर खण्डार व स्थानीय मॉडल विद्यालय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक राउमावि नादौती के प्रधानाचार्य कमल राम मीणा, राबाउमावि नादौती प्रधानाचार्य रामनाथी मीणा, धवान व ढहरिया राउमावि के प्रधानाचार्य राजेश कुमार व छुट्टन लाल मीणा रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एडीईओ चन्द्रकेश सिंघल, रमसा पीओ रामदयाल मीणा, एसवीजीएमएस प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीणा, सवाईमाधोपुर मॉडल विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू, भामाशाह राजेश गुप्ता, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भय सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.