पाली
स्वावलंबन फाउंडेशन की ओर से बुधवार को बाल दिवस के मौके दिव्यांग बच्चों के लिए संभाग स्तरीय बाल मेला उमंग-2018 का आयोजन मंडिया रोड सरस्वती स्कूल के पीछे स्थित जैन रत्न हितेषी छात्रावास में आयोजित किया गया। जिसमें पाली सहित आस-पास के कई जिलों से दिव्यांग बच्चों को लेकर परिजन पहुंचे। मेले में दिव्यांगों ने खूब मस्ती की। कोई गेम खेलता नजर आया तो विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेता नजर आया। मेले में हर कोई अपनी मस्ती में मस्त नजर आया। अपने बच्चों को यूं हंसते-खेलते देख उनके परिजनों के चेहरों के चेहरे भी खुशी से दमक उठे।
स्वावलंबन फाउंडेशन के वैभव भंडारी ने बताया कि मेले का उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में प्रादेशिक परिवहन विभाग अधिकारी जे.पी. बैरवा, जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम, सरस डेयरी एमडी डॉ. करुण चंडालिया, आयुक्त आशुतोष आचार्य, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्यामसुन्दर सोलंकी, अतिरिक्त जल परियोजना समन्वयक भारत सिंह लखावत, लीलादेवी गुलेच्छा ने किया। मेले में पांच वर्ष से 16 वर्ष तक तक दिव्यांग बच्चों के लिए सभी सुविधाएं निशुल्क रखी गई। मेले में दिव्यांगों के लिए रोडवेज बस स्मार्ट कार्ड बनाए। मुंबई के कवि दर्शन राजपुरोहित कविता पाठ किया।
मेले में दिव्यांग बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने के व्यंजन, आवास, यातयात के साथ सभी सुविधाए नि:शुल्क रखी। साथ ही दिव्यांगों के मनोरंजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निशुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस दौरान कई दिव्यांगों के परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों के लिए चेहरे पर खुशी की मुस्कान इस मेले में देखने को मिली। वास्तव में यह एक अनूठा मेला है दिव्यांग बच्चों के लिए।
सेल्फी पाइंट पर ली सेल्फी
मेले में दिव्यांगों के लिए एक पॉवरफुल मोटरबाइक रखी गई। जिस पर बैठकर कई दिव्यांगों ने सेल्फी ली तो कईयों ने फोटो क्लिक करवाई। इस दौरान बाइक के आस-पास फोटो क्लिक करवाने वालों की खासी भीड़ रही।





No comments:
Post a Comment