Breaking News
recent

हमै तो बाबजी थांको ही आसरो है इण बार तो नैय्या पार लगा दो

पाली . विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने पहले दिन सोमवार की शुरुआत भगवान के दरबार में मत्था टेक कर की। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अपने-अपने आराध्य मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलने और दूसरे कार्यक्रमों में शिरकत करने का सिलसिला शुरू किया।
पाली से प्रत्याशी विधायक ज्ञानचंद पारख ने जहां नियमित दिनचर्या के तहत सुबह व्यायाम किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो बाली से प्रत्याशी विधायक पुष्पेन्द्रसिंह ने मां आशापुरा के मंदिर में धोक लगाई। इसके बाद उन्होंने घर पर ही चौपाल लगाई और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इधर, सोजत से प्रत्याशी शोभा चौहान ने गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद चुनावी प्रचार का श्रीगणेश किया। वहीं जैतारण से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए अविनाश गहलोत दिल्ली से जैतारण पहुंचे। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

......................................
ज्ञानचंद पारख पाली
पहले जिम किया, फिर कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
पाली . भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद विधायक ज्ञानचंद पारख का पहला दिन हमेशा की तरह ही रहा। उन्होंने सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट क्लब में व्यायाम किया। बाद में वे दाह संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा पारख दिनभर कार्यकर्ताओं से बधाइयां स्वीकार करते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सोशल मीडिया पर भी पारख को बधाइयों का दौर चलता रहा। वहीं उनके आवास पर भी दिनभर चहल-पहल रही।

pali news, bali, jataran, raipur, sojat, falna

पुष्पेन्द्रसिंह राणावत बाली
मां आशापुरा के किए दर्शन, घर पर लगाई चौपाल
बाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पहली सूची में नाम की घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक एवं ऊर्जा व विधि राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत सोमवार सुबह अपने गांव बिजापुर में ही रहे। सुबह-सुबह उन्होंने घर पर ही चौपाल लगाई और ग्रामीणों से मुलाकात की। तत्पश्चात उन्होंने बोया, राजपुरा सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। शाम को नाडोल स्थित आशापुरा माता मंदिर में पूजा अर्चना व आरती कर आशीर्वाद लिया।

pali news, bali, jataran, raipur, sojat, falna

शोभा चौहान सोजत
पहले गणेश के दर्शन, फिर बाजार में जनसम्पर्क
रायपुर मारवाड़ . सोजत से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सोमवार सुबह शोभा चौहान ने भगवान गणेश के दर्शन किए। कस्बे के प्राचीन गणपति मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनावी जनसम्पर्क का श्री गणेश किया। चौहान का गाजे बाजे के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया। चौहान ने जुलूस के रूप में मुख्य बाजार से होकर बस स्टैंड तक जनसम्पर्क किया। इसके बाद चौहान कई गांवों में पहुंची।

pali news, bali, jataran, raipur, sojat, falna

अविनाश गहलोत जैतारण
दिल्ली से पहुंचे जैतारण, कार्यकर्ताओं से मिले
जैतारण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोनीत किए जाने के बाद अविनाश गहलोत दिल्ली से जैतारण लौटे। गहलोत का सेंदड़ा में पूर्व सरपंच पाचूसिंह चौहान के नेतत्व में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बर में माली समाज के युवाओं द्वारा गहलोत का स्वागत किया गया। निमाज में भी स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और फूल-मालाओं से स्वागत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.