झालावाड़।
प्रदेश में 18 दिन बाद होने जा रहे Rajasthan Vidhansabha Election 2018 की तैयारियां पूरे परवान पर हैं। पार्टियां अपनी पूरी तैयारी के साथ अपने 200 विधायकों को 'राजस्थान के रण' में उतारने की तैयारी में जुटी है। राजस्थान में चुनावों के लिए नामांकन जा सोमवार को अंतिम दिन था। ऐसे में नामांकन करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुट गई। सभी मंत्री नेताओं ने जोरो शोरों के साथ शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए नामांकन दाखिला किया।
कांग्रेस राष्ट्रिय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और मानवेन्द्र सिंह जैसे दिग्गजों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी और जगह-जगह स्वागत हुआ। झालरापाटन से सीएम वसुंधरा राजे के सामने मैदान में उतर रहे कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की नामांकन रैली झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई है। रैली में एक खुली जीप में मानवेंद्र सिंह ने लोगों का अभिवादन किया।
कांग्रेस के टिकट पर मानवेंद्र सिंह ने झालरापाटन में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी साथ रहे। झालावाड़ में झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने भी डमी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह की पत्नी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाली आईपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी भी कांग्रेस के समर्थन में नामांकन भरते समय उनके साथ खड़ी रही।





No comments:
Post a Comment