चित्तौडग़ढ़. विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग की भागीदारी जरूरी है। हर युवा को मतदान अवश्य करना चाहिए।
जागरूकता के ही उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका व फेसबुक की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता साझा अभियान शुद्ध के लिए युद्ध के तहत गुरुवार को उदयपुर रोड स्थित विजन कॉलेज के विद्यार्र्थियों के साथ मतदान व फेक न्यूज विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभ में पावर पांइट प्रजेन्टेंशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सही व फेक न्यूज का अंतर समझाया गया। विजन कॉलेज निदेशक साधना मंडलोई ने पत्रिका के वीडियो को दिखाते हुए फेक न्यूज का अंतर बारीकी से समझाया। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया हर हाथ में मोबाइल के रूप में है। सोशल मीडिया के घटकों का उपयोग प्राय: सभी करते हैं। इसका तथाकथित लोग दुरुपयोग कर फेक न्यूज या अनर्गल बातों को प्रसारित व प्रचारित करते हैं। ऐसे में हमें सावचेती रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कोई मैसेज फारवेड करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही आगे प्रसारित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज आती है। ये विचलित करने वाली भी होती है। युवाओं ने पत्रिका की मतदान और फेक न्यूज विषय पर जागरूकता का यह अभियान बहुत सराहनीय है। इससे आम विद्यार्थी और युवा मतदाताओं को नई दिशा मिली है। इस दौरान विजन कॉलेज प्राचार्य आरसी जैन सहित स्टाफ मौजूद थे।
जरूर करेंगे मतदान
विद्यार्थियों का मत था कि वोट एक शक्ति है जो देश व प्रदेश सहित हमारी विधानसभा के अगले पांच वर्षों का भविष्य तय करता है। सभी ने स्वयं शत प्रतिशत मतदान करने सहित औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। सभी ने हाथ उठा कर संकल्प लिया कि हम सभी स्वयं मतदान करेंगे और सभी परिचितों, परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।





No comments:
Post a Comment