Breaking News
recent

हैदराबाद के एक कांस्टेबल ने चतुराई से बचाई मरते हुए शख्स की जान, लक्ष्मण ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। लक्ष्मण द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक कांस्टेबल दिल के दौरे से तड़प रहे एक रोगी की जान बचते हुए दिख रहे हैं। के चंदन नाम के इस कांस्टेबल और इनातुल्ला ने समझदारी दिखते हुए इस शख्स की जान बचाई।

ऐसे बचाई जान -
दरअसल हैदराबाद के बहादुरपुरा इलाके में एक्सीडेंट के बाद एक हृदय रोगी की हृदय की गति रुक गई और दिल का दौरा पड़ गया। लोग देखकर घबरा गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या किया जाए। जिसके चलते वो शख्स जमीन पर गिर गया। तभी इनातुल्ला और कांस्टेबल के चंदन ने अपनी चतुराई से उसकी जान बचाई। मरीज के गिरते ही इनातुल्ला ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और चंदन उन्हें सीपीआर देने लगे। सीपीआर के चलते वो शख्स वापस होश में आ गया और उसकी जान बच गई।

 

लक्ष्मण ने शेयर किया वीडियो -
इस घटना का वीडियो लक्ष्मण ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर शेयर किया और लिखा " प्रजेंस ऑफ़ माइंड और मानवता। बहादुरपुरा, यातायात कॉन्स्टेबल के चंदन और इनातुल्ला ने सीपीआर प्रदान करके हैदराबाद में दिल के दौरे के रोगी का जीवन बचाया। वास्तव में दूसरों की सेवा करने की इच्छा मानव के सबसे महान गुणों में से एक है। सलाम " बता दें इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है अब तक इसी लगभग 20 हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.