Breaking News
recent

राइजिंग स्टार ने जीती एमपीएल ट्रॉफी..मोहित जैन रहे मैन ऑफ द मैच

उदयपुर . महावीर युवा मंच की युवा शाखा द्वारा आयोजित महावीर प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-5 का खिताब राइजिंग स्टार क्लब ने जीता। युवा शाखा अध्यक्ष भावेश सिंघवी ने बताया कि फाइनल मुकाबला राजिंग स्टार क्लब एवं जैन गौरव क्लब के बीच खेला गया जिसमें राइजिंग स्टार ने जैन गौरव क्लब को 64 रन से हराया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच मोहित जैन रहे। राईजिंग स्टार ने कप्तान चिराग कोठारी के नेतृत्व में एमपीएल में लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।
युवा शाखा महामंत्री गजल खोखावत ने बताया कि फाइनल मुकाबले के तुरन्त बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, मिनाक्षी ग्रुप के निदेशक कमलेश जैन, आर.एल. जैन इक्यूपमेंट के निदेशक लादूलाल मेड़तवाल, मंगलम् विवाह के निदेशक उपस्थित थे। समारोह में महावीर युवा मंच के संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष डॉ. स्नेहदीप भाणावत, महामंत्री विक्रम भण्डारी, सदस्य राजेश चित्तौड़ा, अजय पोरवाल, आलोक पगारिया, बसन्त खिमावत, हर्षमित्र सरूपरिया, मुकेश हिंगड़, नीरज सिंघवी, महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि पगारिया, महामंत्री सपना चित्तौड़ा सहित जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक एवं युवा खिलाड़ी मौजूद थे।
प्रतियोगिता संयोजक अंकज पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज गौरव बाबेल, बेस्ट बल्लेबाज गौरव बाबेल, बेस्ट बॉलर मोहित जैन, बेस्ट फिल्डर विदित पोरवाल को मिला।
आयोजन सदस्य नीरज सामर ने बताया कि प्रतियोगिता में सकल जैन समाज की 19 टीमों ने भाग लिया एवं सभी मैच रेल्वे ट्रेनिंग ग्राउण्ड ठोकर चौराहा पर दुधिया रोशनी में देर रात तक खेले गये। प्रतियोगिता में मंगलम् विवाह, अरूणोदय इम्पेक्स, जैनॉक्स कूलर, कलाकृति ट्राफी हाउस, सृष्टी क्रिएशन, सन कॉलेज, रॉल जैक, राज सर्जिकल्स का प्रायोजक के रूप में सहयोग प्राप्त हुआ।
आयोजन सदस्य पंकज सुराणा ने बताया कि समापन समारोह के दौरान अतिथियों के द्वारा विजेता-उपविजेता खिलाडिय़ों को पारितोषिक प्रदान किए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.